युवाओं में मानसिक समस्या, आयुर्वेद से समाधान विषय पर हुआ व्याख्यान
प्रयागराज। इविवि एवं गवर्नमेंट आयुर्वेद चिकित्सालय प्रयागराज की ओर से विश्वविद्यालय प्रांगण में युवाओं में मानसिक समस्या एवं उनका आयुर्वेद से समाधान विषय पर टॉपिक मेंटेंनिंग मेंटल ओरा ऑफ यूथ पर राजकीय आयुर्वेद प्रयागराज की डॉ. अर्पिता सी राज ने डिजिटल प्रेजेंटेशन करते हुए आज व्याख्यान प्रस्तुत दिया। डॉ. राज ने आज के परिवेश में युवाओं में बढ़ते स्ट्रेस,एंजायटी तथा डिप्रेशन तथा उसके फल स्वरुप सुसाइडल टेंडेंसीज उत्पन्न होने जैसे विषय को गंभीरता से लेते हुए आयुर्वेद की जीवन शैली तथा आहार विहार के अनुपालन का विस्तार से वर्णन किया गया। उन्होने बताया कि मुख्यतः इमोशनल, बायोलॉजिकल फैक्टर, टेक एडिक्शन, प्रदूषण, बढ़ते स्क्रीन टाइम, सोशल मीडिया में संलिप्तता, आभासी दुनिया से प्रभावित होना, अकेलापन इत्यादि होते हैं। आयुर्वेद में मध्य औषधि तथा पंचकर्म में शिरोधारा एंजायटी तथा डिप्रेशन के लिए अत्यधिक प्रभावशाली रिजल्ट्स देता है। इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन वूमेन स्टडी सेंटर की डायरेक्टर प्रो जया कपूर ने किया श। संयोजक डॉ.गुरपिंदर ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत किया जबकि धन्यवाद प्रस्ताव डॉ. रजनी ने किया। स्वास्थ्य शिविर में वार्ड बॉय शिव कुमार यादव ने निःशुल्क औषधि वितरण करते हुए छात्राओं को लाभान्वित किया।







