स्थानांतरित धनराशि अपने खाते में पाकर पीड़ित ने किया पुलिस के प्रति आभार व्यक्त
BHADOHI NEWS: साइबर हेल्पडेस्क थाना सुरियावां ने पीड़ित के खाते में 3000 रुपए की धनराशि को वापस कराया। स्थानांतरित धनराशि अपने खाते में पाकर पीड़ित ने भदोही पुलिस का आभार जताया। जनपद में हो रहे साइबर अपराध की रोकथाम के लिए एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने जनपदीय साइबर टीम किसी पीड़ित व्यक्ति के साथ हुए धोखाधड़ी या सोशल साइट के दुरुपयोग पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है। उक्त के क्रम में आवेदिका निवासिनी ग्राम बीसा का पुरा थाना सुरियावां के द्वारा गलत ट्रांजेक्शन दिया गया था। आवेदिका के द्वारा आनलाइन साइबर शिकायत की गई थी। जिसपर साइबर हेल्पडेस्क थाना सुरियावां ने प्रार्थना पत्र तथा एनसीआरपी पोर्टल का अवलोकन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदिका के 3000 रुपए की धनराशि को खाते में वापस कराया। आवेदिका के खाते से गई धनराशि को वापस पाकर एसपी व साइबर हेल्पडेस्क थाना सुरियावां के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भदोही पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की गई।







