MIRZAPUR NEWS: गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए दिया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु व उनके साथियों को जिस तरह से गिरफ्तार किया गया है, वह देश के नौजवानों के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस के साथियों ने देश और प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, युवाओं, किसानों और आम जनता के अधिकारों की आवाज उठाने के लिए प्रदर्शन किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का काम कर रही है और नौजवान साथियों की गिरफ्तारी की गई है, जिसकी समस्त कांग्रेसजन कड़ी निंदा करते हैं। प्रदर्शन के दौरान अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एवं पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी आवाज उठाने का अधिकार है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की आवाज को दबाने का काम कर रही है। जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य व प्रवक्ता छोटे खान ने भी यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पदाधिकारियों की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने लोकतंत्र में सभी को अपनी आवाज उठाने का अधिकार दिया है, लेकिन वर्तमान सरकार इस अधिकार को दबाने का प्रयास कर रही है।
प्रदर्शन में सेवा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष गुलाब चंद्र पांडे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुधाकर रामनाथ दुबे, रमेश प्रजापति, पप्पू जनार्दन पाठक, कपिल कुमार सोनकर, इश्तियाक अंसारी, अंकुर श्रीवास्तव, आजाद, राजेंद्र विश्वकर्मा, संजय पांडे, रितेश मिश्रा, संतोष यादव, शिव शंकर पांडे, दिलीप मौर्य, विजय दुबे, इमरान खान, रोशन अली अंसारी, नरेश चौधरी, प्रमोद पटेल, डिंपू यादव, राजू भारती, श्याम नाथ राजभर, काशीनाथ राजभर, बुझारत राजभर, संतोष पटेल, सिद्धनाथ राजभर, राजेंद्र भारतीय सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







