JHANSI NEWS: परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन धन्यवाद आभार कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विधान परिषद एवं विधानसभा सत्र के दौरान अनुदेशकों को 17,000 प्रतिमाह तथा शिक्षामित्रों को 18,000 प्रतिमाह मानदेय अप्रैल से भुगतान किए जाने की घोषणा के बाद जनपद के अनुदेशक सभी विधायको को सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम कर रहे हैं। इस निर्णय से उत्साहित परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह के निर्देशन तथा झांसी अनुदेशक संघ के जिलाध्यक्ष हिरदेश ककवारा के नेतृत्व में आज दिनांक 26 फरवरी को अनुदेशक साथियों ने डॉ रश्मि आर्य पप्पू सेठ विधायक मऊरानीपुर के माध्यम से सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर रागनी कुशवाहा ने कहा सरकार हम संविदा कर्मियों की समस्या समाधान कर रही है ओर हमे आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है की सरकार बहुत जल्द स्थाई समाधान करेगी ,रविंद्र सिंह कीका ने कहा कि सरकार ने अनुदेशकों की समस्याओं को समझते हुए मानदेय वृद्धि की घोषणा की है, जिससे सभी को आर्थिक राहत मिलेगी। अन्नपूर्ण ने कहा सरकार हम सबके के प्रति सकारात्मक है हम उनका कोटि कोटि आभार व्यक्त करते हैं,वहीं अखंड दिनकर ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा से सभी अनुदेशक शीघ्र लाभान्वित होंगे और उनके परिवारों को भी संबल मिलेगा। जिलाध्यक्ष हिरदेश ककवारा ने कहा कि सरकार चरणबद्ध तरीके से समस्याओं का समाधान कर रही है। उन्होंने कहा कि चाहे कैशलेस चिकित्सा सुविधा हो या मानदेय वृद्धि की घोषणा, सरकार लगातार अनुदेशकों के हित में निर्णय ले रही है। कार्यक्रम में मातादीन, सीताराम , महिपाल ,संजू लाल , विनोद कुमारी , सर्वेश रानुरतमेले ,माणिकलाल , प्रवीण कुमार , सिद्धार्थ गोस्वामी , संजू सोनी , अन्नपूर्णा ,रजनी, सीताराम, संजू, धर्मेंद्र, सर्वेश, रागनी कुशवाहा, संजीव कुमार दीपक, रमेश चक्रवर्ती, पुष्पेंद्र कुमार , रमेश चंद्र , अमित कुमार, सहित दर्जनों अनुदेशक उपस्थित रहे







