बादल कुमार को मैन ऑफ द मैच देते शरद द्विवेदी
PRAYAGRAJ NEWS: बादल कुमार के हरफनमौला खेल (32 रन एवं 6.3-0-11-4) की बदौलत जस्टिस यशोदा नंदन इलेवन ने चीफ जस्टिस एचएन सेठ इलेवन को 90 रन से हराकर आनंद शुक्ला एवं मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए खेली जा रही संगम प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। केपी कॉलेज मैदान पर शनिवार को खेले गए मैच में टॉस जीतकर जस्टिस यशोदा नंदन इलेवन ने 36.1 ओवर में 210 रन (अखिल कुमार कश्यप 75, बादल कुमार 32, युवराज सिंह 19, प्रिंस पटेल 4/33, अनुज सिंह परिहार 2/26, शिवम शुक्ला 2/55, राहुल निषाद 1/23) बनाए। जवाब में चीफ जस्टिस एचएन सेठ इलेवन की टीम 30.3 ओवर में 120 रन (शिवांश सिंह 38, राहुल निषाद 22, हर्षित जी सहाय 19, बादल कुमार 4/11, देवांश त्रिपाठी 2/16, विभव कुशवाहा 2/38) पर सिमट गई। बादल कुमार को वरिष्ठ पत्रकार शरद द्विवेदी ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।







