Home उत्तर प्रदेश प्रयागराज के एनजीआईटी शैक्षणिक संस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

प्रयागराज के एनजीआईटी शैक्षणिक संस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

PRAYAGRAJ NEWS: शुक्रवार को कंप्यूटर शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में योगदान के लिए प्रयागराज के एनजीआईटी शैक्षणिक संस्थान को नई दिल्ली के स्कोप कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में “लीडरशिप एक्सीलेंस अवार्ड 2026” से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में प्रशासनिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह सम्मानप्।ै राजेश गोयल (व्ैक् लोकसभा) तथा अन्य अतिथियों की उपस्थिति में संस्थान के एम डी जावेद सिद्दकी को प्रदान किया गया। आयोजकों के अनुसार संस्थान को यह सम्मान युवाओं को तकनीकी एवं रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के कार्यों के आधार पर दिया गया।
समारोह के दौरान संस्थान प्रतिनिधि ने इसे शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संगठनों से जुड़े लोगों मे लोकसेवक मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चोपडा, बरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती सुभाष राठी, बरिष्ठ समाजसेवी शिक्षा विद ब्रम्हप्रकाश तिवारी, बरिष्ठ समाजसेवी शिक्षक श्रीनारायण यादव, कर्मचारी नेता रविशंकर मिश्र, समाजसेवी अनुराधा, घनश्याम मास्टर सहित अनाम स्नेह, लोकसेवक मंडल,अखिल भारतीय महिला शाखा प्रयागराज ने संस्थान को बधाई दी।