Home उत्तर प्रदेश प्रयागराज में डेटा-आधारित ऑडिट पर क्षेत्रीय कार्यशाला का समापन

प्रयागराज में डेटा-आधारित ऑडिट पर क्षेत्रीय कार्यशाला का समापन

PRAYAGRAJ NEWS:  प्रधान महालेखाकार (लेखापरीक्षादृप्), उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के कार्यालय में आयोजित “डेटा-आधारित लेखा परीक्षा पर क्षेत्रीय कार्यशाला” के अंतिम दिन आज दिनांक 13 फरवरी 2026 महानिदेशक प्रवीन्द्र यादव द्वारा डेटा-आधारित ऑडिट के सम्बन्ध में ओसीआर के माध्यम से डाटा संग्रहण पर एक विस्तृत प्रस्तुति के साथ हुआ। जिसके द्वारा संग्रहीत एवं स्वचालित डेटा निष्कर्षण के माध्यम से विभाग अधिक वित्तीय पारदर्शिता प्राप्त कर सकता है तथा जोखिमों की अधिक प्रभावी पहचान संभव हो सकेगी।
तत्पश्चात भारत के अपर उप नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (उत्तरी क्षेत्र) श्रीमान रवींद्र पट्टर द्वारा डेटा एनालिटिक्स, कृत्रिम बुद्धिमत्ताएवं मशीन लर्निंग जैसे आधुनिक उपकरणों का उपयोग सरकारी लेखापरीक्षा में किये जाने  के सम्बन्ध में अपने विचार व्यक्त करते हुए इस पद्धति के उपयोग में अग्रणी रहे प्रधान महालेखाकार लेखापरीक्षा-प्रथम उत्तर प्रदेश कार्यालय का उत्साहवर्धन किया। समापन कार्यक्रम में सुरेंद्र कुमार, महालेखाकार ने भी अपने विचार रखे।कार्यक्रम सम्पन्न होने पर वरिष्ठ उपमहालेखाकार प्रशासन सुश्री प्रोमी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।