Home उत्तर प्रदेश आसरा एनजीओ ने लखनऊ जाकर  इंस्पेक्टर विक्रम सिंह का किया सम्मान

आसरा एनजीओ ने लखनऊ जाकर  इंस्पेक्टर विक्रम सिंह का किया सम्मान

JHANSI NEWS:  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाने में ‘घूसखोर पंडत’ वेब सीरीज के खिलाफ केस दर्ज कराने वाले इंस्पेक्टर विक्रम सिंह इन दिनों चर्चा में हैं। यह मामला किसी आम व्यक्ति द्वारा नहीं, बल्कि स्वयं थाने में तैनात इंस्पेक्टर विक्रम सिंह द्वारा वादी बनकर दर्ज कराया गया था। उन्होंने समाज में बढ़ते आक्रोश और कथित रूप से आपत्तिजनक शब्दावली को गंभीरता से लेते हुए कानून के तहत कार्रवाई की पहल की। इसी क्रम में सामाजिक संस्था आसरा एनजीओ ने इंस्पेक्टर विक्रम सिंह की सराहना करते हुए उनका सम्मान किया। एनजीओ के पदाधिकारी विशेष रूप से झांसी से लखनऊ पहुंचे और उन्हें पुष्प भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि इंस्पेक्टर विक्रम सिंह जैसे अधिकारी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जो अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ निभा रहे हैं। आसरा एनजीओ के पदाधिकारियों ने कहा कि विक्रम सिंह हमेशा सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हैं और जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं। उनका यह साहसिक कदम समाज में सकारात्मक संदेश देता है कि कानून और सामाजिक सम्मान की रक्षा के लिए प्रशासन सजग है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के कार्यों की प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह सम्मान न केवल एक अधिकारी के कार्यों की सराहना है, बल्कि समाज और पुलिस के बीच विश्वास और सहयोग की मजबूत कड़ी का प्रतीक भी है।इस मौके पर निशांत वर्मा, बंटी शर्मा, सुनील कुशवाहा, अखिलेश ,आदि मौजूद रहे।