Home उत्तर प्रदेश केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार मजदूर एवं किसान विरोधी सरकार है:अनिल...

केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार मजदूर एवं किसान विरोधी सरकार है:अनिल श्रीवास्तव

MIRZAPUR NEWS:  शुक्रवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय मिशन कंपाउंड पर से पदयात्रा लेकर अस्पताल तिराहा,कचहरी होते हुए महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी झूरी बिंद के मूर्ति पर नमन करते हुए विशुंदरपुर ग्राम सभा का भ्रमण करते हूए डिस्कवरी पब्लिक स्कूल पर कार्यक्रम का समापन हुआ। समापन पर संबोधित करते हुए कार्यक्रम में प्रयाग जोन के कोऑर्डिनेटर ए आईसीसी के सदस्य एवं पर्यवेक्षक  अनिल श्रीवास्तव कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार के द्वारा मनरेगा को खत्म करने की साजिश रची जा रही है नरेंद्र मोदी सरकार ने पहले लेबर कोड लाकर मजदूरों के अधिकारों पर हमला किया, फिर अमेरिका के दबाव में किसानों के हितों से समझौता कर लिया। अमेरिकी ट्रेड डील में जिस तरह की शर्तें रखी गई हैं, उससे भारतीय किसानों की कमर टूट जाएगी। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ शिवकुमार सिंह पटेल मनरेगा कानून को सरकार जब तक वापस नहीं करेगी हम लोग मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे । शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक ने कहा यह देश के मजदूरों के साथ अन्याय है । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अरविंद किशोर राय जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान इमरान खान गुलाब चंद्र पांडे भूपेंद्र शुक्ला विनोद तिवारी जनार्दन पाठक अर्चना चौबे आनंद त्रिपाठी अनिल कुमार सिंह जगदीश्वर दुबे राजधर दुबे  रामलखन मास्टर जिला पंचायत सदस्य इंजीनियर कृष्णा गोपाल चौधरी कपिल कुमार सोनकर कन्हैया लाल पाठक संतोष मिश्रा संजय कुमार इत्यादि कांग्रेस जन उपस्थित रहे