PRATAPGARH NEWS: शुक्रवार को अटेवा पेंशन बचाओ मंच के तत्वावधान में लक्ष्मणपुर ब्लॉक की मासिक बैठक प्राथमिक विद्यालय बरदैत में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सुरेश नारायण मिश्र ने तथा संचालन डॉ. अरुण रत्नाकर ने किया। बैठक में TET प्रकरण सहित कर्मचारियों के प्रति केन्द्र सरकार की नीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई और विरोध दर्ज किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सी.पी. राव ने कहा कि TET से जुड़े मुद्दों पर संगठन पूरी मजबूती से शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि जब तक न्यायपूर्ण समाधान नहीं होगा, संगठन संघर्ष की राह पर डटा रहेगा। जिला उपाध्यक्ष/महामंत्री लक्ष्मणपुर विश्वदीप सिंह ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में संगठनात्मक एकता ही सबसे बड़ी शक्ति है। सभी साथियों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। जिला संयोजिका पार्वती विश्वकर्मा ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु संगठित प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने महिला साथियों से भी सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।
ब्लॉक अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा कि लक्ष्मणपुर ब्लॉक का प्रत्येक साथी संगठन के निर्णयों के साथ खड़ा है और TET प्रकरण पर किसी भी स्तर पर अन्याय स्वीकार नहीं किया जाएगा। उपाध्यक्ष/जिला कैडर सहप्रभारी जे.के. शर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार की नीतियां कर्मचारियों के हित में नहीं हैं, जिनका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा। नशीमा बानो संयोजिका ने कहा कि जिस दिन शिक्षक/कर्मचारी अपने अधिकार के प्रति जाग जाएगा उसी दिन पेंशन की बहाली और TET से छूट अवश्य देगी। संचालन करते हुए डॉ. अरुण रत्नाकर ने कहा कि संगठन की मजबूती नियमित बैठकों और संवाद से आती है। सभी साथियों को आगामी कार्यक्रमों के लिए तैयार रहना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुरेश नारायण मिश्र ने कहा कि अटेवा का संघर्ष कर्मचारियों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए है। एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। बैठक मे मो.सलीम खां,आलोक गुप्ता, संतोष विश्वकर्मा, अबरार हुसैन, संतोष सिंह, कृष्ण कुमार यादव, नूरजहां, कौशलेन्द्र कुमार, विनय,कृष्ण कुमार विश्वकर्मा,विमलेश कुमार आदि ने अपने अपने विचार रखे। बैठक के अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि TET प्रकरण एवं कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरुद्ध संगठन चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति तैयार करेगा।







