LUCKNOW NEWS: अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लेकर शुक्रवार को मलिहाबाद तहसील परिसर मे वकीलो ने आवाज बुलंद की। आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी की अगुवाई मे वकीलो ने मांग के समर्थन मे नारेबाजी करते हुए सरकार से विधानसभा के मौजूदा सत्र मे अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक पारित कराए जाने की मांग उठाई है। महासचिव अनिल तिवारी ने आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हाल ही मे रामपुर जिले मे अधिवक्ता फारूख अहमद की दिनदहाड़े गोली मारकर हुई हत्या सरकार के लिए कडी चुनौती है। उन्होने कहा कि यदि विधानसभा सत्र मे यह विधेयक पारित नही हुआ तब उनका एसोसिएसन प्रदेशव्यापी आंदोलन तेज करेगा। उन्होने संघर्ष मे योगदान के लिए साथियों को एसोसिएसन की ओर से सम्मान पत्र भी सौंपा। आमसभा की अध्यक्षता तहसील बार एसोसिएसन अध्यक्ष सम्राट सिंह व संचालन महामंत्री कमलेश गौतम ने किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष जेके सिंह, अबरार अहमद, हरिश्चंद्र पाण्डेय, अशोक गुप्ता, शशिकांत, आशुतोष सिंह, सुधीर कुमार, रामचंद्र, वीरेन्द्र प्रताप तोमर, वीरेन्द्र यादव, डा0 सजीवनलाल यादव आदि अधिवक्ता रहे।







