Home उत्तर प्रदेश सेंट पीटर्स और भवम क्लब फाइनल में आदित्य, सौरव और देवांश चमके

सेंट पीटर्स और भवम क्लब फाइनल में आदित्य, सौरव और देवांश चमके

फोटो : सौरव यादव-आदित्य मिश्र-देवांश पाठक

PRAYAGRAJ NEWS:  सेंट पीटर्स क्लब और भवम क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अमृत लाल भारतीय स्मृति अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल के जगह बना ली। इसमें सेंट पीटर्स क्लब के सौरव यादव (102 रन, 67 गेंद, 11 चौके, तीन छक्के) और आदित्य मिश्र (85 रन, 66 गेंद, सात चौके, तीन छक्के) एवं किड्स प्रयागराज क्लब के देवांश पाठक (135 रन, 74 गेंद, बीस चौके, तीन छक्के एवं दो विकेट) चमके। गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर शुक्रवार को खेले गये पहले सेमीफाइनल में किड्स प्रयागराज क्लब ने 30 ओवर में पांच विकेट पर 245 रन (देवांस पाठक 135, ऋषभ सोनकर 39 नाबाद, अभिनव परिहार 22, सुहैब खान 18-18, मनरूप सिंह 2/49, आदित्य पाठक 2/54, अभिजीत सिंह 1/25) बनाए। जवाब में सेंट पीटर्स क्लब ने 29 ओवर में 5 विकेट पर 247 (सौरव यादव 102, आदित्य मिश्रा 85, हर्षित जी सहाय 28 नाबाद, रंजन भारती 2/43, देवांश पाठक 2/52 अभिजीत 1/43) बना लिए। सौरव यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। ईश्वर सिंह इंटर कॉलेज मैदान पर खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में साईं क्लब ने 16.5 ओवर में 62 रन (अतुल विश्वकर्मा 19, अनमोल शर्मा व आदित्य मौर्य 11-11, सौम्य तिवारी 3/15, सिद्धू सैनी 2/08, सौरव तिवारी 2/13) बनाये।  जवाब में भवम क्लब ने 13.3 ओवर में एक विकेट पर 64 रन (रोशन कुशवाहा 25 नाबाद, अमृतांश यादव 16 नाबाद, आदित्य मौर्य 1/17) बना लिए। सौम्य तिवारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।