फोटो:अंश सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते वरिष्ठ क्रिकेटर आलोक सिंह
डॉ. डीएन तिवारी स्मृति अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता
PRAYAGRAJ NEWS: विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ने जैदी इंडोर क्लब को चार विकेट से हराकर डॉ. डीएन तिवारी स्मृति अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता की अंक तालिका में दूसरा स्थान प्राप्त करके फाइनल में जगह बना ली, जहां उसका मुकाबला रविवार को चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब से होगा। विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल मैदान पर शुक्रवार पर खेले गए मैच में जैदी इंडोर क्लब ने 30 ओवर में छह विकेट पर 195 रन (अंश सिंह 71, पीयूष कुमार 33, आयुष सिंह 29 नाबाद, हर्ष राज सिंह 19, अर्णव गर्ग 2/24, अमन द्विवेदी 2/28, अवनीश सिंह व दीपांशु एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ले 28.1 ओवर में छह विकेट पर 198 रन (ओम तिवारी 51, रुद्र प्रताप 48, आकाश शुक्ला 40, अरुण पाल 20, हर्षित तिवारी 2/25, पीयूष मिश्रा, पीयूष कुमार व अंश सिंह एक-एक विकेट) बना लिए। पराजित टीम के अंश सिंह को वरिष्ठ क्रिकेटर एवं आयोजन समिति के सदस्य आलोक सिंह ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।







