Home उत्तर प्रदेश पत्रकार कुलदीप सिंह जिला कचहरी के मीडिया प्रभारी नियुक्त

पत्रकार कुलदीप सिंह जिला कचहरी के मीडिया प्रभारी नियुक्त

अध्यक्ष कृष्ण बिहारी तिवारी व मंत्री वरुण सिंह ने की घोषणा
PRAYAGRAJ NEWS:  जिला कचहरी प्रयागराज की कार्यकारिणी ने वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप सिंह को जिला कचहरी का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। इस संबंध में निर्णय अध्यक्ष बिहारी तिवारी एवं मंत्री वरुण सिंह की उपस्थिति में लिया गया।
अध्यक्ष बिहारी तिवारी ने बताया कि कुलदीप सिंह की नियुक्ति का उद्देश्य जिला कचहरी एवं अधिवक्ताओं से जुड़ी गतिविधियों, उपलब्धियों और समस्याओं को समाचार पत्रों तथा टीवी चैनलों के माध्यम से प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और सक्रियता से अधिवक्ताओं की आवाज को सशक्त मंच मिलेगा। मंत्री वरुण सिंह ने कहा कि मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने से कचहरी की कार्यप्रणाली और अधिवक्ताओं के मुद्दों को बेहतर तरीके से समाज के सामने रखा जा सकेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि मीडिया समन्वय और अधिक सुदृढ़ होगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष बिहारी तिवारी एवं मंत्री वरुण सिंह ने कुलदीप सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। उल्लेखनीय है कि कुलदीप सिंह ‘खबर फास्ट’ में ब्यूरो पद ,इलाहाबाद हाई कोर्ट में मीडिया सलाहकार, अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के मंडल मीडिया प्रभारी तथा ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके व्यापक अनुभव से जिला कचहरी के मीडिया कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।