बीडीओ की अनुपस्थिति में एडीओ कृषि ने लिया ज्ञापन, कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
PRAYAGRAJ NEWS: विकासखंड मुख्यालय कोरांव पर बृहस्पतिवार को मजदूर किसानों की आम हड़ताल के समर्थन में उत्तर प्रदेश किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति भारत गणराज्य को संबोधित कल 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन व ज्ञापन कार्यक्रम की अगुवाई भगवत प्रसाद अध्यक्ष उत्तर प्रदेश किसान सभा जमुना पार मंडल प्रयागराज व दिग्विजय सिंह सचिव उत्तर प्रदेश किसान सभा जमुना पार मंडल प्रयागराज ने की। इस दौरान किसान सभा के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी शामिल रहे। ज्ञापन में किसान सभा के पदाधिकारियों ने मांग किया है कि वीबीजी राम जी कानून रद्द किया जाए, मनरेगा को बहाल किया जाए, 200 दिन काम और ₹700 मजदूरी की गारंटी दी जाय। इसी तरह एमएसपी की गारंटी का कानून बनाए जाने, न्यूनतम मजदूरी 26000 रुपए प्रति माह सुनिश्चित किए जाने, बिजली संशोधन विधेयक 2025 को रद्द करने, बिजली के निजीकरण तथा स्मार्ट मीटर पर रोक लगाए जाने, बीज विधेयक 2025 रद्द करने, भारत अमेरिका ट्रेड डील के प्रावधानों को सार्वजनिक करने, भारतीय हितों की रक्षा करने, एस आई आर में पर्याप्त समय लेकर या सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी व्यक्ति के वोट का अधिकार न छिने, आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, शिक्षा और स्वास्थ्य पर सार्वजनिक खर्च को बढ़ाए जाने, शिक्षा और स्वास्थ्य के बाजारीकरण पर रोक लगाई जाने, प्राथमिक विद्यालयों के मर्जर पर रोक लगाई जाने जैसी मांगे शामिल रही। ब्लॉक मुख्यालय से पैदल मार्च करते हुए किसान सभा के पदाधिकारी बिजली पावर हाउस बैदवार पहुंचे। जहां सायं 5 बजे के करीब बिजली की समस्याओं को लेकर एसडीओ विद्युत चंद्रशेखर आजाद को भी अपना ज्ञापन सौंपा। किसान सभा की पदाधिकारी पैदल मार्च करते हुए इस दौरान उपस्थित लोगों में प्रमुख रूप से पंचम लाल, सहित कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे।







