LAKHIMPUR KHERI NEWS: कस्बे के मेन सर्राफा बाजार में जीर्णोद्धार कर बनाए गए नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आगाज बुधवार को भव्य कलशायात्रा के साथ हुआ। जिसमें भारी संख्या में महिलाओं और भक्तगणों ने भाग लिया।
कस्बे के महारानी सुरथ कुमारी मेन रोड सर्राफा बाजार में नर्मदेश्वर महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार कस्बे के स्वर्णकारों ने मुख्य निभाकर कराया है। मंदिर निर्माण के बाद 11 फरवरी से 16 तक मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होने हैं। जिसका शुभारंभ बुधवार को भव्य कलशयात्रा के साथ हुआ। मंदिर पर पं सोनेलाल मिश्र की आचार्य मंडली ने मुख्य यजमान राहुल सोनी से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन के बाद महिलाएं सिर कलश लेकर बोल बम और हर – हर महादेव के नारे लगाते हुए मेन बाजार होकर मेला मैदान पहुंची। जहां से वाहनों में सवार होकर मसुरहा घाट के पास सरयू नदी पहुंच मंत्रोच्चार के साथ जल लेकर वापस मंदिर लौटी। जहां पर सभी कलशों को मंदिर परिसर में स्थापित किया गया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन प्रदीप कुमार पुरवार, दुर्गा मंदिर के अध्यक्ष उत्तम सोनी, पुरूषोत्तम सोनी , प्रेम सोनी, आलोक सोनी , दीपू सोनी, आनंद सोनी, धर्मू मौर्य, अनुराग पुरवार, भारी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।







