Home उत्तर प्रदेश मुख्य कोषागार कार्यालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, सात लोगों ने...

मुख्य कोषागार कार्यालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, सात लोगों ने किया रक्तदान

MIRZAPUR NEWS: शुक्रवार को मुख्य कोषागार कार्यालय परिसर में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य कोषाधिकारी की अध्यक्षता में किया गया। रक्तदान शिविर के दौरान डॉ. विनोद कन्नौजिया द्वारा सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में कुल 11 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 7 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस अवसर पर जनसंपर्क अधिकारी राम कुमार गुप्ता ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रक्तदान के महत्व और इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य कोषाधिकारी अर्चना त्रिपाठी, अपर निदेशक गिरीश कुमार, सौरभ सिंह, कोषाधिकारी  सुनील यादव (भारत) द्वारा प्रथम रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने के साथ हुई। रक्तदान करने वालों में कोषागार कार्यालय के लेखाकार संतोष कुमार कनौजिया, राजकुमार यादव, विवेक सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, तथा खेल विभाग के संतोष यादव शामिल रहे। शिविर को सफल बनाने में ब्लड कलेक्शन एंड ट्रांसपोर्ट वैन टीम के अमित पटेल, प्रवेश राजभर, प्रदीप राजभर, मनीष यादव एवं काउंसलर माला सिंह का विशेष सहयोग रहा।