Home उत्तर प्रदेश बंद घर से जेवरात चोरी, दी तहरीर

बंद घर से जेवरात चोरी, दी तहरीर

PRATAPGARH NEWS: परिवार के सदस्य पर जेवरात चोरी का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है। लीलापुर थाना क्षेत्र के घूरीपुर गांव की प्रीती देवी पत्नी फूलचंद्र गुप्ता ने गुरूवार को पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह अपने परिवार के साथ रोजगार के सिलसिले में मुम्बई में रहती है। यहां गांव के मकान में ताला बंद रहता है। पीड़िता का आरोप है कि परिवार का एक सदस्य ताला खोलकर घर में रखे जेवरात कई बार में चुरा लिये। पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा जेवरात चोरी करके बेंच देने की बात स्वीकार की। पीडिता ने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।