Home उत्तर प्रदेश आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह 16 जनवरी से मिर्जापुर में...

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह 16 जनवरी से मिर्जापुर में करेंगे रोजगार दो सामाजिक न्याय दो पदयात्रा का शुभारंभ

रोजगार दो सामाजिक न्याय दो पदयात्रा मीरजापुर से सारनाथ तक चलेगी
MIRZAPUR NEWS: रोजगार दो सामाजिक न्याय दो पदयात्रा 14 जनवरी 2026 को होने वाली कार्यक्रम के बारे में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने प्रेस प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह  द्वारा रोजगार दो सामाजिक न्याय दो पदयात्रा जनपद में शहीद उद्यान नार घाट से 16 जनवरी 2026 सुबह 11:00 बजे प्रारंभ होगी और 16 जनवरी 2026 को दोपहर 1:00 बजे सिटी क्लब मैदान में विशाल जनसभा संबोधित करने के बाद यात्रा सिविल लाइन भटौली पुल कछवा होते हुए  पाहो खैरा बाजार होते हुए वाराणसी के सारनाथ तक जाएगी।मीरजापुर में यह पदयात्रा तीन विधानसभाओं से गुजरेगी, नगर मझवा एवं चुनार विधानसभा से यह यात्रा पूरे ही शानदार तरीके से पदयात्रा गुजरेगी और सांसद संजय सिंह की जनता से सीधे संवाद करके इस यात्रा के उद्देश्यों पर अपनी बात को रखेंगे। आम आदमी पार्टी मीरजापुर के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस यात्रा की सफलता के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और यह यात्रा मीरजापुर जनपद के लिए एक बहुत ही ऐतिहासिक यात्रा होगी। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष मीरजापुर प्रोफेसर बी सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में नौजवान बेरोजगारों एवं जाति के नाम पर नफरत की राजनीति के खिलाफ रोजगार दो सामाजिक न्याय दो पदयात्रा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में कर रही है यह यात्रा प्रदेश की तीसरी यात्रा होगी पहली यात्रा मर्यादा पुरुषोत्तम राम की धरती अयोध्या से संगम तथा दूसरी यात्रा रामपुर से अमरोहा करने के बाद सांसद संजय सिंह की तीसरी यात्रा रोजगार दो सामाजिक न्याय दो पदयात्रा मिर्जापुर से सारनाथ वाराणसी तक करेंगे उन्होंने मिर्जापुर की जनमानस से अधिक से अधिक इस यात्रा में सम्मिलित होने की अपील की ।