JHANSI NEWS: अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा ने संगठनात्मक विस्तार को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से ध्रुव सिंह कुशवाहा पुत्र ग्यासीलाल, निवासी ग्राम बघैरा, को जनपद झांसी का कार्यवाहक जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय सचिव गजेन्द्र सिंह कुशवाहा के आदेशानुसार एवं अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के मण्डल प्रभारी आशाराम कुशवाहा की संस्तुति पर की गई है। मनोनीयन के उपरांत राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों ने ध्रुव सिंह कुशवाहा को बधाई देते हुए कुशवाहा समाज को एक सूत्र में पिरोकर समाज के सर्वांगीण विकास की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया । नवनिर्वाचित कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह कुशवाहा ने कहा कि समाज के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से झांसी में कुशवाहा समाज को पूर्ण रूप से संगठित कर विकास की दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा। नियुक्ति के साथ ही संगठन द्वारा उनसे आगामी चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए प्रस्तावित सदस्यता अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने की अपेक्षा जताई गई है। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि ध्रुव सिंह कुशवाहा अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को नई दिशा प्रदान करेंगे। यह जानकारी अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के मण्डल सचिव एवं मण्डल संयोजक बुद्ध सिंह कुशवाहा ने दी।







