बारा/करछना (प्रयागराज)। सशक्त भाजपा-विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करके यमुनापार को प्रदेश के पहले पायदान पर पहुंचाना हम सभी कार्यकर्ताओं का पहला संकल्प लक्ष्य पूरा करके कीर्तिमान स्थापित करने का है उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज यमुनापार जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने सदस्यता अभियान के तहत बारा विधानसभा के शक्ति केंद्र तेलखना व करछना विधानसभा के शक्ति केंद्र सेमरहा-डीहा बूथ पर जनसंपर्क करते हुए कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से कहीं। श्री प्रजापति ने कार्यकर्ताओं संग टोली में घर-घर स्टीकर चस्पा कर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से भी अवगत कराया। साथ में सदस्यता अभियान के जिला संयोजक जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा सदस्यता अभियान को जो आंखें रहेंगे उन्हें सम्मानित करने का कार्य किया जाएगा उक्त बातें भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताते हुए कहा यमुनापार के जिला प्रभारी काशी क्षेत्र के महामंत्री सुशील कुमार त्रिपाठी है। पार्टी ने उन्हें काशी क्षेत्र सदस्यता अभियान का प्रमुख बनाया है।इस लिए यमुनापार को काशी क्षेत्र सहित उत्तर प्रदेश में टाप पर लाने के लिए सभी टीम भावना के साथ कार्य कर रहे हैं। जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने नारीबारीव सलैया शक्ति केंद्र पर सरकार की योजनाओं को गिनाकर सदस्यता अभियान को गति दे रहे हैं। इस अभियान में जिला पदाधिकारी और मंडल पदाधिकारियों मोर्चा-प्रकोष्ठ-विभाग के कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों में आगे रहने की होड़ लगी है। अभियान के तहत जिला मंत्री प्रकाश शुक्ल प्रचंड, जीत नारायण श्रीवास्तव, राजकुमार मिश्रा, गिरीश कुमार चतुर्वेदी आदि के साथ बूथ टोली मौजूद रहीं।







