JHANSI NEWS: जनपद के ग्राम टांकोरी में जन अधिकार पार्टी द्वारा समाज सुधारक एवं महिला शिक्षा की अग्रदूत माता सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं, ग्रामीणजनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव संतोष लोधी एवं पूर्व विधायक बबीना सतीश जतरिया रहे। उन्होंने अपने संबोधन में माता सावित्रीबाई फुले के जीवन, संघर्ष और शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचार आज के समय में भी अत्यंत प्रासंगिक हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता छक्की लाल कुशवाहा (पूर्व प्रधान) ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में कालीचरण कुशवाहा (पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक एवं बुंदेलखंड प्रभारी), प्रेमवती कुशवाहा, मधु कुशवाहा, राजेंद्र पाल, जाहिद अली, दयाराम कुशवाहा मुखिया, बालचंद कुशवाहा (जिला अध्यक्ष), उर्मिला कुशवाहा एवं बालमुकुंद प्रजापति उपस्थित रहे। वक्ताओं ने समाज में शिक्षा, समानता एवं सामाजिक न्याय की आवश्यकता पर बल देते हुए युवाओं से माता सावित्रीबाई फुले के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का मंच संचालन जन अधिकार पार्टी के जिला प्रभारी मनोज कुशवाहा द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं ग्रामीणजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में पुरुषोत्तम (जिला महासचिव), दयाराम पप्पू (जिला उपाध्यक्ष), संतोष (जिला उपाध्यक्ष), एड रामकुमार कुशवाहा पाडरी, एड राजेश कुशवाहा मुस्तरा,पुष्पेंद्र (जिला उपाध्यक्ष), धर्मेंद्र (वि. अध्यक्ष), करन (जिला सचिव), बिहारी लाल (जिला कोषाध्यक्ष), पी.डी. कुशवाहा (जिला संरक्षक), भगवान सिंह कुशवाहा (जिला संरक्षक), दिनेश प्रताप सिंह, अनुराग, बनमाली, महेंद्र झा, शैलेंद्र मौर्य (संगठन मंत्री), शिवकुमार कुशवाहा, जनक सिंह फौजी, नरेंद्र, मलखान, दीनदयाल, श्रीमती सुधा कुशवाहा, कौशा कुशवाहा (पूर्व जिलाध्यक्ष), देवा, मीरा पाल, राजकुमारी रायकवार, भारती, मीना वर्मा, किरन साहू, उर्मिला गुप्ता, नेहा गुप्ता, राजेश्वरी, सना खान, भगवती, आशालता, बैजन्ती वंशकार, ममता वंशकार, रेखा, एडवोकेट मनमोहन, एडवोकेट सुरेश कुशवाहा (अध्यक्ष कुशवाहा समाज झांसी), बिरजू मास्टर, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।







