Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर में ऑल इंडिया मीडियम एम एंड स्मॉल न्यूजपेपर्स फेडरेशन के  राष्ट्रीय...

बिलासपुर में ऑल इंडिया मीडियम एम एंड स्मॉल न्यूजपेपर्स फेडरेशन के  राष्ट्रीय दिवस राष्ट्रीय अधिवेशन का भव्य समापन

उत्कृष्ट कार्य के लिए पत्रकार हुए सम्मानित

CHATTISGARH/BILASPUR NEWS आल इंडिया वमीडियम एंड स्माल न्यूज़ पेपर फेडरेशन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारत सरकार के शहरी आवास राज्य मंत्री  तोखन साहू ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात उन्होंने उपस्थित पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने हर संभव सहयोग और मदद का आश्वासन भी दिया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ पत्रकारिता समाज की दिशा तय करता है। छोटे और मझोले समाचार पत्र जमीनी सच्चाइयों को सामने लाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं, जिसे सरकार भी गंभीरता से लेती है और भविष्य में पत्रकार हितों के संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
डिजिटल मीडिया के दौर में प्रिंट मीडिया की विशासनियत बरकरार
पूजा विधानी, महापौर, बिलासपुर बतौर विशिष्ट अतिथि  ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिजिटल मीडिया के दौर में प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता और सामाजिक जिम्मेदारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि तेज़ रफ्तार डिजिटल सूचनाओं के बीच भी प्रिंट मीडिया तथ्य, संतुलन और भरोसे का मजबूत स्तंभ बना हुआ है। प्रिंट मीडिया लोकतंत्र की रीढ़ है, जो जनहित के मुद्दों को गहराई और जिम्मेदारी के साथ सामने लाता है। उन्होंने पत्रकारों से सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता और जनसंवेदनाओं के साथ पत्रकारिता करने का आह्वान किया।
उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित हुए पत्रकार
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष तरुण साहू ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि—
“मैं सभी अतिथियों, वरिष्ठ पत्रकार साथियों एवं विभिन्न प्रदेशों से पधारे प्रतिनिधियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूँ। यह कार्यक्रम पत्रकारिता की एकजुटता, गरिमा और सामाजिक दायित्व को सशक्त करने का मंच है। डिजिटल युग में भी प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता और प्रभावशीलता बनी हुई है। हमें मिलकर पत्रकारिता के मूल्यों की रक्षा करते हुए जनहित में सतत कार्य करना होगा।”
इस अवसर पर देश के विभिन्न प्रदेशों से पधारे पत्रकार साथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पत्रकारों को मंचासीन अतिथियों ने पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया, जिससे उपस्थित जनों में उत्साह और प्रेरणा का संचार हुआ। कार्यक्रम के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए आयोजकों ने मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों, दूर-दराज़ से आए पत्रकार साथियों, प्रतिभागियों तथा आयोजन को सफल बनाने वाले सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में इनकी रही गरिमा में उपस्थित
ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर्स फेडरेशन नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरिंदर सिंह जी के निर्देशन में बिलासपुर छत्तीसगढ़ में आज राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन  तरुण साहू जी ने किया । भारत सरकार के शहरी आवासन राज्य मंत्री तोखन साहू कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे । इस कार्यक्रम में फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव अशोक कुमार नवरत्न एवं भारतीय प्रेस परिषद/केन्द्रीय मीडिया प्रत्यायन समिति के सदस्य  सुधीर पांडा भी उपस्थित रहे । फेडरेशन के उत्तर प्रदेश राज्य के अध्यक्ष  शोएब अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष परवेज आलम, प्रदेश महासचिव अनिल कुमार त्रिपाठी, प्रयागराज के जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह, साधना सिंह, वाराणसी से मुन्नालाल साहनी, सुल्तानपुर के जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा, उत्तराखंड के राज्य अध्यक्ष राजकुमार छाबड़ा, नवीन टुटेजा, वरुण छाबड़ा, मीनाक्षी कश्यप आदि उपस्थित रहे ।
सफल आयोजन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नीति बधाई
छत्तीसगढ़ में आयोजित सफल सेमिनार की शानदार सफलता पर ऑल इंडिया स्माल एंड मीडियम न्यूज़पेपर फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरिंदर सिंह ने  पूरी टीम को  बधाई। आल इंडिया मीडियम एंड स्माल न्यूज़ पेपर फेडरेशन के महासचिव अशोक नवरत्न ने बिलासपुर में कहा कि आज के डिजिटल दौर में भी प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता और जिम्मेदारी कम नहीं हुई है । उन्होंने कहा कि छोटे और मझौले समाचार पत्र लोकतंत्र की जड़ें मजबूत करते हैं और आम जनता की आवाज़ को मजबूती से सत्ता तक पहुँचाते हैं । नवरत्न ने पत्रकारों से आह्वान किया कि वे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता को अपना ध्येय बनाएं, ताकि समाज में सच, संवेदना और सरोकार जीवित रह सकें । उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष तरुण साहू सहित आयोजन समिति के सभी सदस्यों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। उत्तर शोएब अहमद प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित सफल राष्ट्रीय संगोष्ठी के लिए हार्दिक धन्यवाद देता हूँ। अखिल भारतीय लघु एवं मध्यम समाचार पत्र महासंघ के 50वी वर्षगांठ के अवसर पर इस संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें प्रिंट मीडिया की महत्वता, पत्रकारिता की चुनौतियाँ, और डिजिटल युग में समाचार पत्रों की भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई। इस सफल आयोजन के लिए मैं तरुण साहू का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में इस कार्यक्रम का नेतृत्व किया। उनके परिवार और बच्चों के सहयोग को भी मैं अत्यंत सराहनीय मानता हूँ। साथ ही, मैं मधुर और अनमोल का भी विशेष धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया और हम सभी की खातिरदारी में कोई कमी नहीं रखी। इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों, पत्रकारों, और आयोजकों का भी आभार व्यक्त करता हूँ। विशेष रूप से छत्तीसगढ़ एडिटर्स एंड पब्लिशर्स एसोसिएशन के सहयोग के लिए धन्यवाद।