Home उत्तर प्रदेश मानवता की सेवा का स्वामी करपात्री दर्शन हमें देता है सीख:मोना

मानवता की सेवा का स्वामी करपात्री दर्शन हमें देता है सीख:मोना

भटनी में कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता ने तीन दिवसीय करपात्री महोत्सव का पूजन अर्चन कर किया शुभारंभ
PRATAPGARH NEWS: धर्म सम्राट स्वामी करपात्री की जन्मभूमि भटनी में सोमवार को तीन दिवसीय करपात्री महोत्सव को लेकर श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने जगदगुरू स्वामी करपात्री जी महराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व व्यासपीठ का पूजन अर्चन कर महोत्सव का शुभारंभ किया। वहीं संगीतमयी श्रीराम कथा को लेकर श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा निकाली। मुख्य अतिथि विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी का आध्यात्मिक दर्शन हमें मानवता की सेवा के लिए अपने कर्म के निर्वहन की प्रेरणा दिया करता है। उन्होने कहा कि स्वामी करपात्री जी महराज ने मानव कल्याण के लिए धर्म के आचरण की सच्ची सीख दी। वही उन्होने कहा कि भगवान की कथा हमें मानवता के मूल्यों के प्रति समर्पण के साथ विकास तथा लोगों के सामूहिक कल्याण की चेतना का भाव प्रदान किया करती है। कथाव्यास श्रीधाम अयोध्या से पधारे उमेश जी महराज ने विधायक आराधना मिश्रा को व्यासपीठ से श्रीफल व भगवान की पटिटका प्रदान कर लोकमंगल का शुभाशीष सौंपा। उन्होने पहले दिन श्रद्धालुओं को बताया कि अभिमान से रहित होकर भगवान के प्रति समर्पण ही भक्ति साधना है। उमेश जी महराज ने कहा कि भगवान शंकर ने ऊंचाईयों का परित्याग कर भगवान की कथा का आश्रम में श्रवण कर जगत को भगवान के प्रति आस्था का भाव समझाया। संरक्षक पूर्व प्रधान अशोक सिंह तथा संयोजक सौरभ ओझा ने विधायक आराधना मिश्रा मोना को शॉल व पुष्पगुच्छ प्रदान कर आयोजन समिति की ओर से सम्मानित किया। वहीं कथा को लेकर श्रद्धालुओं ने करपात्री धाम भटनी में भव्य शोभा यात्रा निकाली। कथा स्थल श्री गौरीशंकर धाम से शोभा यात्रा करपात्री चौक उमरपुर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने स्वामी करपात्री जी महराज की प्रतिमा का पूजन अर्चन किया। गाजे बाजे के साथ निकली शोभा यात्रा बहादुरपुर से होते हुए पुनः कथास्थली पहुंची। शोभा यात्रा में संजय ओझा, सोनू पाण्डेय, अजयकृष्ण तिवारी, डॉ0 शिवमूर्ति शास्त्री, रामनरेश यादव, रामबाबू मिश्र, अरूण मिश्र, देवेन्द्र मिश्र, राकेश कौशल, रामफेर सरोज, विनोद कोरी, सागर तिवारी आदि शामिल रहे। इसके पहले विधायक मोना ने पुरवारा में अधिवक्ता मोनू पाण्डेय के बड़े भाई चुन्नू पाण्डेय के हाल ही में आकस्मिक निधन पर परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट की। उन्होने क्षेत्र के रामपुर बावली, जलेशरगंज, बभनपुर, रोहाड़ा में लोगों से मुलाकात के दौरान उनकी समस्याओं की सुनवाई भी की। वही उन्होने क्षेत्र में संचालित विकास परियोजनाओं की प्रगति का भी जायजा लिया। इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, पूर्व प्रमुख भुवनेश्वर शुक्ल, जिपंस लालजी यादव, संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल महेश, आनन्द पाण्डेय, महादेव मिश्र, राकेश सिंह, रवीन्द्र मिश्र, सुनील त्रिपाठी, राकेश चतुर्वेदी, महन्त द्विवेदी, हिमांचल तिवारी, माता शुक्ला आदि रहे।