LAKHIMPUR KHERI NEWS: 63 वा कृषक समाज प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट के उद्घाटन के द्वितीय दिवस के मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ कौशल कुमार वर्मा, विशिष्ट अतिथि डॉ रविंद्र नाथ वर्मा, डॉ रमेश वर्मा, सुमितनारायण दीक्षित, कॉलेज के प्रधानाचार्य अनंत प्रकाश, सरोज टूर्नामेंट के संयोजन मंत्री लखपत भारती ने टीम का परिचय प्राप्त कर उद्घाटन किया। शनिवार को खेला गया प्रथम मैच, बी. पी. एस. हॉकी क्लव गोरखपुर व पांडिला हॉकी एकेडमी प्रयागराज के मध्य प्रारंभ हुआ। जिसमें तीसरे मिनट में गोरखपुर के खिलाड़ी आयुष ठाकुर ने पेनाल्टी कॉर्नर से गोल किया। 42वें मिनट में गोरखपुर के खिलाड़ी खेम सिंह ने पेनाल्टी स्ट्रोक के द्वारा गोल किया। 47वें मिनट में गोरखपुर के खिलाड़ी आयुष ठाकुर ने फील्ड गोल किया। 56वें मिनट में गोरखपुर के खिलाड़ी अभिनंदन ने फील्ड गोल किया। गोरखपुर टीम 4-0 से विजयी रही। द्वितीय मैच बाबू नीशचन्द्र हॉकी अकादमी हरदोई व मुरादाबाद हॉकी मुरादाबाद के मध्य प्रारंभ हुआ 25वें मिनट में मुरादाबाद के खिलाड़ी के खिलाड़ी सन्नी ने फील्ड गोल किया। 59वें मिनट में मुरादाबाद के खिलाड़ी दानिश ने पेनाल्टी स्ट्रोक के द्वारा गोल किया। मुरादाबाद टीम 2-0 से विजयी रही। तृतीय मैच प्रिंस हॉकी क्लब शाहजहांपुर व महात्मा गांधी स्पोर्ट्स क्लब बाराबंकी के मध्य प्रारंभ हुआ l 6वें मिनट में बाराबंकी के खिलाड़ी मोहम्मद हामिद ने पेनाल्टी कार्नर के द्वारा गोल किया 15 मिनट में बाराबंकी के खिलाड़ी आमिर ने फील्ड गोल किया 23 मिनट में बाराबंकी के खिलाड़ी मोहम्मद हामिद ने पेनल्टी का कॉर्नर के द्वारा गोल किया 25 वें मिनट में शाहजहांपुर के खिलाड़ी विवेक ने फील्ड गोल किया 32वें मिनट में शाहजहांपुर के खिलाड़ी राजन ने स्टॉक के द्वारा गोल किया 53 मिनट में बाराबंकी के खिलाड़ी मोहम्मद हामिद ने फील्ड गोल किया बाराबंकी 4-2 से विजय रही l अंपायर सूर्य प्रताप सिंह, उपेंद्र कुमार, मुश्ताक अहमद, शिवशंकर मिश्रा टेक्निकल टेबल सरोज कुमार वर्मा कपिल वर्मा सहसंयोजक मंत्री अशोक भी कुमार वर्मा श्री नारायण लाल वर्मा विनोद चंद्र मिश्र मीडिया प्रभारी डॉ अनिल कुमार, अरुण शेखर , डेविड,कौशल, सरोज कुमार वर्मा ने किया संचालन देवेंद्र सिंह, आशीष पांडे ओम प्रकाश ने किया l







