Home उत्तर प्रदेश सरकारी नियमों को ठेंगा दिखाते हुए प्रधान ने बनवा लिया अपना ही...

सरकारी नियमों को ठेंगा दिखाते हुए प्रधान ने बनवा लिया अपना ही प्रधानमंत्री आवास

LAKHIMPUR KHERI NEWS: तहसील मोहम्मदी के अंतर्गत ग्राम पंचायत खेरिया मिश्र के वर्तमान प्रधान सुधीर शर्मा ने सारे नियमों को ठेंगा दिखाते हुए अपना ही प्रधानमंत्री आवास का निर्माण करवा लिया जबकि एक तरफ जनता को सरकारी आवास के लिए दरबदर की ठोकरे खानी पड़ रही है तो वहीं प्रधान जी ने अपने ही नाम से प्रधानमंत्री आवास का लाभ लेकर अपना मकान बनवा लिया जबकि मानकों के अनुसार प्रधानमंत्री आवास लिखा हुआ उक्त कॉलोनी पर बोर्ड लगा होना चाहिए लेकिन प्रधान जी ने बोर्ड को लगवाना उचित नहीं समझा जबकि लाभ तो प्रधानमंत्री आवास का लिया है लेकिन उसके नाम का बोर्ड लगवाना उनके नाम की तोहीन होती तो उसे ठेंगा दिखा दिया है सवाल यह उठता है की वर्तमान में मौजूद प्रधान ने आखिर अपना आवास कैसे स्वीकृत कर लिया जबकि सरकार के मानकों के अनुसार एक पक्की दीवार  वाले आवास नहीं पास होता है तो प्रधान जी का कैसे पास हो गया सवाल या उठाता है क्या प्रशासन के कर्मचारी सिर्फ पदासीन लोगों का ही कार्य करने में अपनी जिम्मेदारी समझते हैं एक आम आदमी के लिए सैकड़ो नियम लागू हो जाते हैं तब कहीं जाकर वह सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हो पता है आखिर ऐसा प्रधान जी ने क्या किया कि मौजूदा प्रधान होते हुए तथा पक्का मकान बना होते हुए भी सरकारी आवास का पैसा डकार गए देखना यह है कि प्रशासन अब इस पर क्या कार्यवाही करता है अगर किसी आम आदमी ने किया होता तो उसके लिए सैकड़ो नियम बन जाते अधिकारी कर्मचारी उसका जीना मुश्किल कर देते प्रधान जी यहां तक नहीं रुके अपने सगे भाइयों का मनरेगा में नाम दिखाकर उसका भी पैसा डकारते गए आखिर ऐसा क्यों तथा सार्वजनिक शौचालय की साफ सफाई का पैसा भी जो सरकार रखरखाव के लिए देती है जो आज तक उसके रखरखाव में एक पैसा खत्म नहीं किया गया उसका भी पैसा डकारने में लगे हैं आखिर जनता का पैसा जनता पर न लगाकर अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं आखिर जनता कब तक बेवकूफ बनती रहेगी और प्रशासन इस तरफ  अपना ध्यान कब आकर्षित करेगा।