Home उत्तर प्रदेश इश्क में रिश्तों की मर्यादा टूटी, सगी चाची को लेकर फरार हुआ...

इश्क में रिश्तों की मर्यादा टूटी, सगी चाची को लेकर फरार हुआ भतीजा

तीन बच्चों को छोड़ गई महिला
FATEHPUR NEWS: जिले से रिश्तों को तार-तार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां इश्क में गिरफ्तार भतीजा सगी चाची को लेकर फरार हो गया। महिला तीन बच्चों को छोड़ गई है। मामले में पीड़ित पति की शिकायत पर पुलिस ने चाची और भतीजे की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि कई साल पहले उसकी शादी हुई है। दंपती से तीन बच्चे हैं। पत्नी का उसके सगे भतीजे से इश्क हो गया। इतना ही नहीं आरोप है कि कई बार पति ने उसे पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में भी देखा है। जिसको लेकर घर में पंचायत भी हुई। इस दौरान महिला और उसके प्रेमी भतीजे को समझाया गया। इसके बाद भतीजा परदेश कमाने चला गया। बावजूद इसके दोनों की मोबाइल से बातचीत होती रही। हाल ही में कुछ दिनों पहले अचानक महिला बच्चों को छोड़कर घर से लापता हो गई। इस पर पति ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि भतीजा उसकी पत्नी को साथ लेकर चला गया है। इससे आहत युवक ने थाना पुलिस को मामले का शिकायती पत्र देते हुए महिला और प्रेमी भतीजे पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है।