प्रयागराज। चीन में आयोजित वर्ल्ड स्कूल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में ब्राजील को हराकर कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के खिलाड़ी एवं ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिविल लाइंस प्रयागराज के छात्र आदेश सिंह का प्रयागराज आगमन हुआ है। विद्यालय के प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर सिंह परिहार एवं अन्य लोगों ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर सिंह परिहार ने कहा कि यह विधालय के गर्व और छात्रों के लिए प्रेरणा है।यह जानकारी विधालय के अजीत सिंह ने दी है।







