Home उत्तर प्रदेश विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट सेवा करने वाले नागरिकों को...

विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट सेवा करने वाले नागरिकों को किया गया सम्मानित

MIRZAPUR NEWS: बुधवार को विश्व मानवाधिकार दिक्स के अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण इकाई मीरजापुर एवं विंध्याचल मंडल द्वारा मीरजापुर के बरियाघाट सामुदायिक भवन में आयोजित विशाल मानवाधिकार उत्सव एवं सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य स्नातक वाराणसी खण्ड  आशुतोष सिन्हा एडवोकेट  शामिल हुए।
इस अवसर पर उन्होंने कहां कि मानव के जन्मजात गौरव समानता, विश्व शांति न्याय और स्वतंत्रता की बुनियाद वास्तविक रूप में मानवाधिकार है। भारतीय संविधान में प्रदत्त नागरिक अधिकार मानवाधिकार की मूल भावना को प्रदर्शित करता है। हम सभी मानव को बिना भेदभाव न्याय समानता उपलब्ध कराकर मानवाधिकार के वास्तविक धारणा को पूर्ण कर सकते हैं। मानवाधिकार की रक्षा का संकल्प भारत के प्रत्येक नागरिक को संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकार के रूप में संकल्पित होकर लेना चाहिए। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि एम०एल०सी० आशुतोष सिन्हा, विशिष्ट अतिथि श्रीमती कृष्णा सिंह पूर्व सदस्य स्थाई लोक अदालत एवं  एवं संरक्षण के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय एड० द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम में संरक्षण के जिलाध्यक्ष मीरजापुर जय प्रकाश सेठ, जिला प्रभारी सुजीत कुमार वर्मा, मण्डल अध्यक्ष आजाद आलम् प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल खालिक खान, प्रदेश सचिव रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव एवं मो० आरिफ, तथा युवा जिलाध्यक्ष ऋषि कुमार सिंह एवं नगर अध्यक्ष आनन्द कुमार सिंह ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम में मीरजापुर, भदोही, प्रयागराज जनपद के लगभग 66 गणमान्य लोगों को विश्य मानवाधिकार भूषण सम्मान पत्र 2025 एवं भूषण स्मृति चिन्ह 2025 देकर सम्मानित किया गया। जिसमें आशुतोष सिन्हा विधान परिषद सदस्य,मीरजापुर, फादर रेजिनाल्ड डिसूजा, प्रधानाचार्य, सेंट मेरीज स्कूल, मीरजापुर कृष्णा सिंह, पूर्व सदस्या, स्थायी लोक अदालत, मीरजापुर, एवं वर्तमान मध्यस्थ पुलिस परिवार परामर्श केंद्र एवं परिवार न्यायालय , भोलानाथ कुशवाहा, वरिष्ठ साहित्यकार, प्रो० बी० सिंह एवं रमाशंकर साहू को विंध्य मानवाधिकार भूषण सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें मीरजापुर जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले 12 विभूतियों को उनके क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विंध्य मानवाधिकार भूषण सम्मान पत्र 2025 एवं भूषण स्मृति चिन्ह 2025 अंगवस्त्रम् के साथ देकर सम्मानित किया गया।  इसके अलावा लगभग 35 कार्यकर्ताओं को मानवाधिकार के क्षेत्र में कार्य करने के लिए विन्ध्य मानवाधिकार भूषण सम्मान पत्र 2025 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संरक्षण के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय एड० ने कहा कि मानवाधिकार में राष्ट्र के सभी नागरिकों के सम्पूर्ण अधिकार निहित है। 10 दिसम्बर 1948 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा विश्व के समस्त नागरिकों के लिए जीवन स्वतंत्रता सुरक्षा दासत्व उत्पीड़न अभिव्यक्ति सम्पत्ति निवास की स्वतंत्रता से युक्त समस्त अधिकार विश्व के नागरिकों को प्रदान किया है इसलिए 10 दिसम्बर को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है।
     कार्यक्रम को मुख्य अतिथि , मा० फादर रेजिनाल्ड डिसूजा प्रधानाचार्य सेंट मेरीज स्कूल एवं विशिष्ट अतिथि कृष्णा सिंह, भोलानाथ कुशवाहा व प्रो० बी० सिंह रमाशंकर सिंह साहू इत्यादि गणमान्य लोगों ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला प्रभारी सुजीत कुमार वर्मा एवं कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष मीरजापुर जय प्रकाश सेठ ने किया तथा कार्यक्रम के समापन पर प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल मधु श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष प्रयागराज खालिक खान, प्रदेश सचिव रविन्द कुमार श्रीवास्तव, मण्डल अध्यक्ष आजाद आलम ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
बैठक में प्रमुख रूप से आजाद आलम, रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव, विजय कुमार सिंह, संजय कुमार गुप्ता, सिकन्दर अली, नन्द लाल पाण्डेय जिलाध्यक्ष भदोही, आनन्द कुमार सिंह, रूपा देवी, गुलाब चन्द, आकाश अग्रहरी, जियाउ‌द्दीन, कमलेश कुमार श्यामलाल मौर्या, आशीष श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार सिंह, विशाल गुप्ता, मुन्नूलाल, अनवर अली, ऋषि कुमार सिंह, अविनाश मिश्रा, सुदीप कुमार गौतम, मनोज विश्वकर्मा, विनय प्रताप सिंह, अभय त्रिपाठी, मो० अफजाल, भोलानाथ घियार, विधानचन्द यादव एड०, डा० ओमप्रकाश जैसल, जितेन्द्र भारती, सिकन्दर अली, विजय कुमार सिंह, रामकृष्ण चमार प्रयागराज इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।