MIRZAPUR NEWS: शनिवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बरौधा कचार के सभागार में उ0प्र0 सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह की अध्यक्षता में मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की समीक्षा बैठक व पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया उपमुख्यमंत्री ने सभी मंचासीन के साथ पं0 दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन किया। साथ में संविधान निर्माता डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी के पुण्यतिथि उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर नमन किया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने आये हुए मुख्य अतिथि का स्वागत अभिनन्दन किया। साथ में आये हुए सभी मंचासीन जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य में कहा कि वर्तमान समय में देश के 12 राज्यों के साथ उ0प्र0 में मतदाता गहन पुनरीक्षण का अभियान चल रहा है । हमारे सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण प्रत्येक बूथ पर बड़ी ही जिम्मेदारी पूर्वक बीएलओ का सहयोग कर रहे हैं । उन्होंने यह भी बताया कि मीरजापुर जिले में लगभग सभी बूथों पर मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य पूर्ण होने के कगार पर है । पार्टी द्वारा लगाए गए सभी बूथों पर बीएलए-2, बूथ प्रवासी तथा बूथ अध्यक्ष एवं बूथ पर निवास करने वाले पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी छुटे हुए मतदाताओं के घर – घर सम्पर्क कर सूची बद्ध कर जोड़वाने का काम करें । जिससे प्रत्येक बूथों पर शत प्रतिशत मतदाता सूची शुद्ध तैयार की जा सके। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि किसी बूथ पर मतदाता छुटने न पाये इसका विशेष ध्यान दें । उपमुख्यमंत्री सभी बूथों पर लगाये गये बीएलए-2 का विशेष आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के अंत में जिला प्रभारी / क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र सरोज कुशवाहा ने आये हुए मुख्य अतिथि केशव प्रसाद मौर्य का एवं जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए उपमुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि जो बूथ शत प्रतिशत नहीं हैं हमारे जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में लगाये गये सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, बीएलए-2 के साथ मिलकर घर – घर सम्पर्क कर शत प्रतिशत मतदाता गहन पुनरीक्षण का कार्य पूरा करें। कार्यक्रम का संयोजक एवं संचालन जिला महामंत्री रवि शंकर पाण्डेय ने किया। उक्त बैठक में मुख्य रूप से विधायक मड़िहान/पूर्व राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल, विधान परिषद सदस्य श्याम नारायण सिंह, उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग उ0प्र0 सोहन श्रीमाली, विधायक रत्नाकर मिश्रा, विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्या, विधायक घोरावल अनिल मौर्य, अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कन्नौजिया, जिला प्रवासी डॉ0 धर्मवीर तिवारी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्याम सुन्दर केशरी, ओम प्रकाश केशरी, अध्यक्ष नगर पंचायत कछवां मिताली जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष लालबहादुर सिंह, मनोज जायसवाल, उत्तर कुमार मौर्य, बालेन्दुमणि त्रिपाठी, चेयरमैन डीसीएफ विजय कुमार मौर्य, मतदाता पुनरीक्षण के सह संयोजक एवं बीएलए-1 नगर विधानसभा चन्द्रांशु गोयल, मड़िहान विधानसभा के बीएलए-1 दिनेश वर्मा, मझवां विधानसभा के बीएलए-1 ज्ञान प्रकाश दूबे, छानबे विधानसभा के बीएलए-1 जय सिंह, चुनार विधानसभा के बीएलए-1 डॉ0 विजय सिंह के साथ – 2 जिले के सभी जिला पदाधिकारीगण एवं मोर्चों के जिलाध्यक्षगण, मंडल प्रभारीगण, मण्डल अध्यक्षगण तथा मतदाता गहन पुनरीक्षण के सभी मण्डल संयोजकगण उपस्थित रहे । उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे ने दिया ।







