Home उत्तर प्रदेश एसआईआर को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

एसआईआर को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

MIRZAPUR NEWS: उत्तर प्रदेश जिला कांग्रेस कमेटी मीरजापुर के अध्यक्ष डॉ. शिव कुमार पटेल के नेतृत्व में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त भारत सरकार से संबंधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि एसआईआर पूर्णतया संवैधानिक और नियम विरुद्ध है। इसके अलावा, एसआईआर की समय सीमा तीन माह तक सीमित करने की मांग की गई है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि बीएलओ को एसआईआर फार्म की प्राप्ति देनी चाहिए और उन्हें प्रशिक्षण देना आवश्यक है ताकि वे स्वयं एसआईआर फॉर्म भरने और समझने में गलती न करें।
इसके अलावा, ज्ञापन में कहा गया है कि 2003 की मतदाता सूची में जो मतदाताओं का नाम गलत है, उसे सुधारने के लिए बीएलओ द्वारा स्पष्ट मतदाताओं को सुझाव दें और फॉर्म आठ भरवाने का कष्ट करें। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि बीएलओ मतदाता को पूर्ण रूप से सहायता प्रदान करें और 2025 की मतदाता सूची में जिनका नाम है, उनका भी फॉर्म भरवाने का निर्देश दें। इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं मीडिया प्रभारी मिन्हाज अहमद, छोटे खान, गुलाबचंद पांडे, जिला पंचायत सदस्य कृष्ण गोपाल चौधरी,  मनोज साहनी, दिनेश पटेल इत्यादि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।