PRAYAGRAJ NEWS: खिलाड़ियों के इरादे और हौसले ही उसकी ताकत होती है अगर दुनिया में कुछ अलग करने की इच्छा हो तो अपने सपनों को खुली आंखों से देखने की जरूरत है। आपकी कमजोरी भी आपके इरादों के सामने आपकी काबिलियत बनकर आपके सामने आ जाती है। बस अपने सपनों को एक सही दिशा देने की जरूरत है। मऊआइमा के अमन सिंह यादव ने एक बार फिर 5 वें खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत न सिर्फ अपने घर परिवार का मान बढ़ाया बल्कि अमन की कामयाबी से कोच के साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया। अमन की सफलता पर पिता पृथ्वीपाल यादव, और माता उर्मिला देवी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही है। मऊआइमा विकास खण्ड के शहवाजपुर सकरामऊ निवासी अमन सिंह यादव ने बुधवार को स्वामी मान सिंह स्टेंडियम जयपुर राजस्थान में एक दिसम्बर से 4 दिसम्बर को मंगलोर यूनिवर्सिटी की तरफ से आयोजित हुई । जिसमें अमन ने 4.50 मीटर ऊंची छलांग लगाकर मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल अपने कब्जे में किया। जब इसकी खबर घर और गांव में पहुंची तो परिजनों के साथ गांव में खुशी की लहर दौड़ गयी।
अमन सिंह अपनी सफलता का श्रेय भोपाल स्थित तात्या टोपे स्टेडियम टी टी नगर में नियुक्त अंतर्राष्ट्रीय पोल वाट खेल प्रशिक्षक घनश्याम यादव को दिया. अमन सिंह की सफलता पर सांसद प्रवीण पटेल, विधायक गीता शास्त्री, पूर्व सांसद केसरी देवी पटेल, पूर्व सांसद धर्मराज सिंह एमएलसी सुरेंद्र चैधरी पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि इम्तियाज समी जिला पंचायत सदस्य कमरुल हसन , भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, आदि लोगों ने दूरभाष के माध्यम से बधाई दी।







