Home उत्तर प्रदेश भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने जहानाबाद में सभी मंडलों की करी समीक्षा...

भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने जहानाबाद में सभी मंडलों की करी समीक्षा बैठक

समय सीमा बढ़ते ही तेज़ हुई भाजपा की रफ्तार, जिलाध्यक्ष बोले – समय से पहले पूरा करें काम
FATEHPUR NEWS: भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने मंगलवार को जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के देवमई, जहानाबाद, अमौली और खजुहा मंडलों में चल रहे मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआरआई) की समीक्षा बैठकें कीं। समीक्षा के दौरान जिलाध्यक्ष ने मंडल पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों और कार्यकर्ताओं के साथ सभी बूथों की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा की और जहां कार्य धीमा पाया गया, वहां जिम्मेदारी तय करते हुए गति तेज़ करने के निर्देश दिए। अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई अतिरिक्त समय सीमा का पूरा सदुपयोग करते हुए कार्य समय से पहले पूरा किया जाए। उन्होंने स्वयं विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर कार्य की वास्तविक प्रगति भी परखी। अमौली मंडल के एक बूथ का निरीक्षण करते हुए जिलाध्यक्ष ने बीएलओ/आंगनबाड़ी कार्यकत्री सविता देवी से जानकारी ली। बीएलओ ने बताया कि बूथ के 695 वोटरों में से सभी को फार्म वितरित कर दिए गए हैं और अब तक 665 फार्म वापस भी आ चुके हैं। कार्य की प्रभावी प्रगति देखकर जिलाध्यक्ष एवं उपस्थित पदाधिकारियों ने तालियां बजाकर बीएलओ का उत्साहवर्धन किया। समीक्षा बैठकों में रमाकांत त्रिपाठी, बैजनाथ वर्मा, मनोज मिश्रा मनु, रेखा मिश्रा, शैलेन्द्र सिंह, लाल सिंह सूर्यवंशी, रामभक्त वर्मा, साहब सिंह, आशुतोष अग्निहोत्री, नितिन ओमर, संतोष गुप्ता, रोहन श्रीवास्तव, सुतीक्षण सिंह, जयन्ती वर्मा, मधुराज विश्वकर्मा, पवन मिश्रा, अरुण शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।