Home उत्तर प्रदेश एसआईआर फार्म जमा करने में ढिलाई न बरतें: महानगर अध्यक्ष

एसआईआर फार्म जमा करने में ढिलाई न बरतें: महानगर अध्यक्ष

PRAYAGRAJ NEWS: भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता एसआईआर फार्म जमा करने व करवाने में कार्यकर्ता ढिलाई न बरतें। बूथ स्तर पर लगातार सक्रियता बनाए रखें। मंगलवार को महानगर अध्यक्ष ने अपने बूथ नंबर 173 बीएचएस में मतदाता गणना प्रपत्र (एसआईआर) जमा करने के दौरान लोगों को जागरूक भी किया। अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं से सक्रिय रहने का आह्वाहन करते हुए कहा कि अपने अपने बूथों पर विशेष निगाह रखने की आवश्यकता है। सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में मॉनिटरिंग भी की जा रही है। भाजपा कार्यकर्ता कैंप लगाकर भी लोगों को जागरूक कर रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ता 4 दिसंबर तक पूरी मेहनत से अभियान में लगे रहें। फर्जी मतदाताओं पर विशेष नजर रखने की आवश्यकता है। पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता पूरे परिश्रम से अपने अपने बूथों पर सक्रिय रहें। विजय श्रीवास्तव, अंगद पटेल, अरुण पटेल, अनिल गोस्वामी, प्रमोद मोदी, मोहित गुप्ता, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा आदि उपस्थित रहे।