PRATAPGARH NEWS: नगर पंचायत लालगंज के दीवानी वार्ड मनीपुर में चल रही श्रीमदभागवत कथा में रविवार को भगवान श्रीकृष्ण की लीला से जुड़े भावपूर्ण प्रसंगों पर श्रद्धालु मगन दिखे। कथा व्यास बिठूर धाम कानपुर से पधारे अखिलेश जी महराज ने कहा कि भगवान ने मानव तन प्रदान किया है तब हर प्राणी को भक्ति एवं सदमार्ग का अनुयायी होना चाहिए। उन्होने कहा कि भगवान का स्मरण सदैव पवित्र मन से करना चाहिए। उन्होने बताया कि भगवान की कृपा तभी फलीभूत हुआ करता है जब भगवान का पूजन भावपूर्ण हो। उन्होने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं में हमें सत्य के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिला करती है। कथा के दौरान भगवान के मनमोहक भजनों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध दिखे। मुख्य यजमान गया प्रसाद तिवारी, जानकी देवी तथा ओमप्रकाश तिवारी फौजी व शांती देवी ने वैदिक मंत्रोचार के बीच व्यासपीठ का पूजन किया। संयोजन जमुना प्रसाद तिवारी ने किया। लाल बिहारी तिवारी ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस मौके पर संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश, वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञानप्रकाश शुक्ल, दिनेश तिवारी, राकेश तिवारी, अखिलेश मिश्र, धर्मेन्द्र तिवारी, मनोज तिवारी, रवीन्द्र मिश्र, दीपक तिवारी, प्रदीप तिवारी, राजेश तिवारी, सुनील तिवारी आदि मौजूद रहे।







