LAKHIMPUR KHERI NEWS: गोला गोकर्णनाथ खीरी।बुधवार 19 नवम्बर स्वच्छ भारत मिशन शहरी के अन्तर्गत सीजीएन पीजी कॉलेज के पास पिंक शौचालय के निर्माण हेतु विश्व शौचालय दिवस पर नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू एवं अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार ने गोला खेल महोत्सव में अंडर 17 दौड़ चैम्पियन श्रृष्टी वर्मा, अंडर 19 दौड़ चैम्पियन शिवांशी से पिंक शौचालय की भूमि पूजन करवा कर मिशन शक्ति और महिला सशक्तीकरण की भी पालिकाध्यक्ष ने आधार शिला रखी।विश्व शौचालय दिवस पर पिंक शौचालय के भूमि पूजन के बाद अपने सम्बोधन में कहा,” बदलती दुनिया में स्वच्छता’ पर केंद्रित है, जिसका नारा है: ‘हमें शौचालय की हमेशा आवश्यक होती है, सीजीएन कॉलेज के पास इसके निर्माण से प्रातः भ्रमण आने वाली माताओ बहनों, कॉलेज की छात्राओं, ब्लॉक और विद्युत वितरण उपकेन्द्र के पास में होने से अधिकतर महिलाएं लाभान्वित होंगी।भूमि पूजन के अवसर पर सभासद धर्मेन्द्र तिवारी टीटू ,प्रभारी प्राचार्य प्रमोद दीक्षित, विष्णु शुक्ला, अरुण सिंह, कुलदीप तिवारी, अमितांशु मिश्रा,खाद्य एवं सफाई निरीक्षक संदीप वर्मा, लेखाकार मोहित अवस्थी, सिविल जे ई अनिल यादव, सफाई सुपरवाइजर संजय कुमार, राहुल बाल्मीकि सहित अन्य गणमान्यलोग मौजूद रहे।







