Home उत्तर प्रदेश देवर पर भतीजी के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत

देवर पर भतीजी के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली के कानेमई गांव की एक महिला ने देवर पर बेटी के साथ मारपीट व गाली गलौच का आरोप लगाते हुए अजुहा चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। सैनी कोतवाली के कानेमई गांव की सावित्री देवी पत्नी शिव मंगल ने शुक्रवार को अजुहा चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि गुरुवार को वह खेत में थी घर में उसकी पुत्री मधु अकेली थी । सावित्री का आरोप है कि इस दौरान उसका देवर बेटी को गाली गलौच कर मारपीट करने लगा । पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है ।