देवकली गेस्ट हाउस में आयोजित बीएलए टू कार्यशाला में बोले विधायक
PRAYAGRAJ NEWS: किसी भी मतदाता का नाम मतदाता सूची से छूट न जाए इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने एक नई पहल की शुरुआत करते हुए बीएलओ के साथ अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को बीएलए टू के रूप में नई जिम्मेदारी दी है। बीएलए टू बूथ लेवल अफसरो (बीएलओ) के साथ काम करेंगे। नियुक्त किए गए सभी बीएलए टू की गुरुवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक एकदिवसीय कार्यशाला विधानसभा कोरांव के मिश्रपुर गांव में स्थित देवकली गेस्ट हाउस के सभागार में संपन्न हुई। कार्यशाला को बतौर मुख्य अतिथि कोरांव विधायक राजमणि कोल ने संबोधित करते हुए कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके किसी भी युवा का नाम मतदाता सूची से नहीं छूटना चाहिए। सभी नए मतदाताओं को मतदाता सूची में अवश्य शामिल कराया जाए। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है उनके नाम मतदाता सूची से विलोपित भी किए जाएं। इसी तरह भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री अनामिका चैधरी ने भी संगठन की ओर से दिए गए दिशा निर्देशों के बारे में सभी बीएलए टू कार्यकर्ताओं को जागरूक किया और कहा कि जिनको भी जिम्मेदारी मिली है वह अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें। जिससे सरकार की मंशा के अनुरूप किसी भी मतदाता का नाम मतदाता सूची से छूटने न पाए। कार्यक्रम को प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी प्रसाद तिवारी, मंडल अध्यक्षगणों में बबुआन द्विवेदी, रामराज सिंह पटेल, राजेश द्विवेदी, करुणेन्द्र श्रीवास्तव आदि वक्ताओं ने संबोधित किया इस दौरान उपस्थित लोगों में प्रमुख रूप से अपर शासकीय अधिवक्ता अनिल मिश्र, पूर्व ब्लाक प्रमुख अव्यक्त राम मिश्र उर्फ डिप्टी मिश्रा समेत भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यशाला का संचालन जिला उपाध्यक्ष अशोक पांडेय ने किया।







