आत्मनिर्भर भारत संकल्प महिला अभियान कार्यक्रम आयोजित
KUSHINAGAR NEWS: नगर पालिका कार्यालय के सभागार में आत्मनिर्भर भारत संकल्प महिला अभियान का एक उत्साहपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री डॉ. विजया तिवारी ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चली आत्मनिर्भर भारत की व्यापक पहल का हिस्सा है जो महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा कार्य समिति सदस्य मोनी पांडेय ने अपने विचार रखे। पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने भारत में प्राचीन काल से नारी मातृ शक्ति के रूप में पूजी जाती हैं। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में महिलाओं का उत्थान और सम्मान हो रहा है। नारी सशक्तिकरण की योजनाएं फलीभूत हो रही हैं तो नारी सुरक्षा भी सरकार ने सुनिश्चित किया है। नगरपालिका अध्यक्ष किरन जायसवाल, डॉ वीना गुप्ता ने कहा कि आज की महिलाएं मातृशक्ति के रूप में न केवल परिवार, बल्कि समाज और राष्ट्र को मजबूत कर रही हैं। अंत में सभी ने सामूहिक रूप से आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लिया। यह संकल्प न केवल व्यक्तिगत स्तर पर, बल्कि सामुदायिक स्तर पर भी महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय ने किया। संचालन करते हुए रूपम सिंह ने महिलाओं से स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने का आह्वान किया।







