Home उत्तर प्रदेश आदर्श और शिवम ने सेंट पीटर्स क्लब को जिताया

आदर्श और शिवम ने सेंट पीटर्स क्लब को जिताया

फोटो:आदर्श सिंह एवं शिवम यादव

PRAYAGRAJ NEWS: आदर्श सिंह के शतक (117 रन, 126 गेंद, 11 चौके) और शिवम यादव की अचूक गेंदबाजी (8-1-25-4) की बदौलत सेंट पीटर्स क्लब ने किड्स प्रयागराज क्लब ए को 102 रन से हराकर शशि द्विवेदी अंडर-14 बालिका एवं बालक क्रिकेट लीग में पूरे अंक प्राप्त किये। गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर सोमवार को खेले गए मैच में सेंट पीटर्स क्लब ने 40 ओवर में 6 विकेट पर 226 रन (आदर्श सिंह 117, अमृतांश यादव 47, उत्कर्ष सिंह 2/ 25, यश पांडेय, आर्यन पटेल, पीयूष सिंह एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में किड्स प्रयागराज क्रिकेट क्लब ए की टीम 40 ओवर में 9 विकेट पर 124 रन (अमोघ पांडेय 32, यश पांडेय 24 नाबाद, पीयूष सिंह 23, शिवम यादव 4/25, आशुतोष प्रताप सिंह 2/25) ही बना सकी। मैच में शिशिर मेहरोत्रा और राहुल सिंह अंपायर एवं प्रीतेश सोनकर स्कोरर रहे।