Home उत्तर प्रदेश सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन

देश की एकता अखंडता व राष्ट्र निर्माण के शिल्पकार थे लौह पुरुष सरदार पटेल: नंदी
सच्चे अर्थों में सरदार पटेल भारत की आत्मा के निर्माता थे : संजय गुप्ता
PRAYAGRAJ NEWS:  देश के प्रथम उप–प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री “लौह पुरुष” सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन कर सरदार पटेल को याद किया गया। अलोपी बाग स्थित सरदार पटेल संस्थान, तिरंगा पार्क होते हुए सम्राट हर्षवर्धन चौराहा पर रन फॉर यूनिटी का समापन हुआ। इससे पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता”नंदी” व भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सरदार पटेल स्थान में स्थापित उनकी (सरदार पटेल) प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर लौह पुरुष को नमन किया। उसके बाद कैबिनेट मंत्री व भाजपा महानगर अध्यक्ष ने रन फॉर यूनिटी के तहत दौड़ लगाई। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र, आम नागरिक, व समाज के हर वर्ग के लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि देश की एकता अखंडता व राष्ट्र निर्माण के शिल्पकार थे सरदार पटेल। उन्होंने देश निर्माण से लेकर स्वावलंबी भारत की नींव रखने तक, जितने लोकहित के कार्य किए, उसके लिए यह राष्ट्र उनका सदैव कृतज्ञ रहेगा। सरदार पटेल के बिना राष्ट्र के एकीकरण की कल्पना करना कठिन है। आज़ादी के बाद खंडित भारत को एकजुट करने में उनकी भूमिका निर्णायक थी। मानचित्र में आज हमारा देश जैसा दिखाई देता है, उसकी रूपरेखा उनकी दूर दृष्टि का ही परिणाम है। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन हमें राष्ट्र की एकता अखंडता के प्रति समर्पण की भावना को सशक्त करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर डॉ शैलेष पांडेय, अनिल केसरवानी झल्लर, राकेश जैन, कुंज बिहारी मिश्रा, रवि केसरवानी, अरुण पटेल, मनमोहन मिश्रा, नरसिंह, प्रमोद मोदी, विश्वास श्रीवास्तव, दीप द्विवेदी, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, पार्षद नीरज गुप्ता पार्षद नीरज गुप्ता, मोहित गुप्ता, विजय श्रीवास्तव, विजय कुशवाहा, अवधेश श्रीवास्तव, शुभम सिंह, निर्दोष सिंह गोलू, अजय सिंह, विजय पटेल, वीरू सोनकर, रोहित विश्वकर्मा, कुशाग्र श्रीवास्तव व सभी मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।