JHANSI NEWS: झांसी मनस्विनी संस्था द्वारा प्रभा होटल में दीपावली मनाई गई। चार्टर अध्यक्ष रजनी गुप्ता तथा अध्यक्ष कल्पना सेठ की संयुक्त अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रजनी गुप्ता, कल्पना सेठ, निधि नगरिया, रजनी वर्मा इत्यादि ने विधिवत लक्ष्मी पूजन और आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया और सभी के लिए मंगलकामनाएं की। इसके बाद सभी ने मिलकर साथ में दीपक सजाए और फुलझड़ी जलाकर, मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी। दीपावली के उपलक्ष्य में गेम्स आयोजित किए गए. जिसमें निधि नगरिया, रजनी वर्मा, आयुषी गुप्ता इत्यादि विनर रहे। कार्यक्रम में रजनी गुप्ता, कल्पना सेठ, रजनी वर्मा, कुसुम साहू, राम गुप्ता, दिव्या गुप्ता, पल्लवी, प्रियंका सेठ, मोनिका गुप्ता, रेनू शुक्ला, शिवांगी सेठ, मीनू चावला, रचना सोनी, रजनी सेठ, अर्चना गुप्ता, सीमा गुप्ता, आयुषी गुप्ता इत्यादि मौजूद रही । अंत में सचिव निधि नगरिया ने आभार व्यक्त किया।







