Home आस्था एसीपी अब्दुस सलाम खान व प्र०नि०कृष्ण मोहन सिंह ने खीरी बाजार में किया...

एसीपी अब्दुस सलाम खान व प्र०नि०कृष्ण मोहन सिंह ने खीरी बाजार में किया फ्लैग मार्च

स०पु०आ० कौंधियारा व खीरी थाना प्र०नि०मय फोर्स छठ पूजा स्थलों का भी निरीक्षण किया
PRAYAGRAJ NEWS: आगामी छठ त्यौहार के मद्देनजर सहायक पुलिस आयुक्त कौंधियारा अब्दुस सलाम खान और खीरी थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मोहन सिंह ने खीरी बाजार में फ्लैग मार्च किया। यह कार्रवाई रविवार, 26 अक्टूबर 2025 की शाम को की गई, जिसमें छठ घाटों और स्थलों का भी निरीक्षण किया गया।पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस प्रशासन को दें, क्योंकि उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन सेवा के लिए सदैव तत्पर है।सहायक पुलिस आयुक्त ने क्षेत्रीय समाजसेवियों और संभ्रांत नागरिकों से भी पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया, ताकि त्योहार खुशी-खुशी संपन्न हो सके।इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त कौंधियारा अब्दुस सलाम खान, खीरी थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मोहन सिंह, उपनिरीक्षक दीन दयाल यादव, उपनिरीक्षक धीरज सिंह, उपनिरीक्षक मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल नंदलाल सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।