Home उत्तर प्रदेश थाना खेतासराय पुलिस ने गौ-हत्या के अपराध का किया खुलासा, तीन आरोपी...

थाना खेतासराय पुलिस ने गौ-हत्या के अपराध का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

JAUNPUR NEWS: अपराध नियंत्रण एवं गौ-हत्या की रोकथाम के तहत खेतासराय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह सफलता पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में मिली।
थाना खेतासराय में दर्ज मुकदमा संख्या 216/2025 धारा 3/5ए/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम व 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर तीन अभियुक्तों — नौशाद पुत्र मिस्टर निवासी नदौली, परवेज आलम पुत्र अख्तर निवासी अढनपुर (सरपतहां), तथा गुफरान पुत्र इबरार निवासी सोंफीगढ़ (अहरौला, आजमगढ़) — को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने गोकशी में प्रयुक्त पांच चापर और एक लकड़ी का ठीहा बरामद किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक कपिल देव, अशोक कुमार वर्मा, हेड कांस्टेबल राजकुमार यादव, धर्मेन्द्र गिरी, मोहम्मद अंसारी, कांस्टेबल बृजेश मिश्रा और मनीष यादव शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति आमजन में विश्वास मजबूत हुआ है।