Home उत्तर प्रदेश सदभावना के संदेशवाहक बद्री प्रसाद पाण्डेय के जन्मदिन पर एकता का लिया...

सदभावना के संदेशवाहक बद्री प्रसाद पाण्डेय के जन्मदिन पर एकता का लिया गया संकल्प

पूरे छतऊ के सदभावना गार्डेन में विचारकों तथा साहित्यकारों ने राष्ट्रीयता का भरा जोश

PRATAPGARH NEWS: लालगंज तहसील के ढ़िगवस क्षेत्र के पूरे छतऊ स्थित सदभावना गार्डेन में सुप्रसिद्ध समाजविद एवं सदभावना के संदेशवाहक रहे स्व0 पं0 बद्री प्रसाद पाण्डेय का जन्मदिन राष्ट्रीय सदभावना समारोह के रूप में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य निर्वाचन आयोग के विशेष कार्याधिकारी डॉ0 अखिलेश मिश्र एवं धर्माचार्य हयात उल्लाह चतुर्वेदी एवं धर्माचार्य अनिरूद्ध रामानुजदास ओमप्रकाश पाण्डेय व संयोजक डॉ0 शक्ति कुमार पाण्डेय ने स्व0 पं0 बद्री प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम मंे चोटी के साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं से सदभावना का माहौल भी बनाया। मुख्य अतिथि डॉ0 अखिलेश मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय एकता और अखण्डता के साथ राष्ट्रीय सदभावना राष्ट्र की सशक्त पूंजी है। मुख्य वक्ता मौलाना हयात उल्लाह चतुर्वेदी ने पं0 बद्री प्रसाद की विचारधारा को राष्ट्रीय एकसूत्रता के लिए प्रेरणास्पद बताया। संयोजक डॉ0 शक्ति कुमार पाण्डेय ने स्वागत भाषण में स्व0 पं0 बद्री प्रसाद के सहिष्णु व्यक्तित्व के बहुआयामी गुणों पर प्रकाश डाला। धर्माचार्य ओमप्रकाश पाण्डेय, प्रख्यात अधिवक्ता पं0 लोकतंत्र सेनानी पं0 रामसेवक त्रिपाठी ने भी राष्ट्रीय सदभावना के मूल्यों पर सारगर्भित विचार रखे। प्रयागराज के संघ संचालक विजय कुमार पाण्डेय, आरएसएस के विभाग प्रचारक ओमप्रकाश, समाजसेवी शिवप्रकाश मिश्र सेनानी, सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता आलोक कुमार पाण्डेय, बौद्धिक प्रमुख डॉ0 सौरभ पाण्डेय ने भी स्व0 बद्री प्रसाद के कृतित्व पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ साहित्यकार राजमूर्ति सिंह सौरभ, व्यंगकार डॉ0 राजेन्द्र राज, आचार्य अनीस देहाती व कवि प्रेमकुमार त्रिपाठी ने काव्यपाठ के जरिए सदभावना व समरसता का संदेश दिया। संचालन सुमधुर गीतकार सुनील प्रभाकर ने किया। इस मौके पर अधिवक्ता विनायक कुमार पाण्डेय, सुरेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, शिक्षक नेता राजेश मिश्र, सुशील कुमार पाण्डेय, दिवाकर पाण्डेय, रूपेश पाण्डेय मौजूद रहे।