PRATAPGARH NEWS: शिक्षा मन्त्रालय भारत सरकार की एक अति महत्वाकांक्षी योजना के तहत विकसित भारत पोर्टल पर कक्षा 6, 7 व 8 में अध्ययनरत बच्चों के बव्हटर भविष्य निर्माण हेतु बिल्डथान 2025 में रजिस्ट्रेशन से लेकर आइडिया सबमिशन की समझ को सुदृढ करने के उद्देश्य से आज दिनाँक 13 अक्टूबर 2025, सोमवार को एक लाइव यू ट्यूब सेशन का आयोजन किया गया जिसे प्रत्येक उच्च प्राथमिक व कम्पोज़िट विद्याकय में बच्चों को दिखाया गया। साथ ही इसमे आइडिया क्रियेशन व सबमिशन पर समझ विकसति करते हुए आज सभी विद्यालयों में इस पर कार्य कराया गया।
आज के इस कार्यक्रम में जनपद मुख्यालय स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज से एक गेस्ट टीचर को विशेष रूप से आमन्त्रित किया गया। जिनके द्वारा इस विषय पर बच्चों से चर्चा करते हुए इसे और बेहतर करने हेतु प्रेरित किया गया। laaib सेशन स जुड़कर सभी अध्यापकों व बच्चो ने विषय की समझ को मजबूती प्रदान करते हुए आज इसपर कार्य किया। बिल्डथान 2025 में रजिस्ट्रेशन, प्री सर्वे, कोर्स कम्प्लीशन व आइडिया सबमिशन आदि चरणों को पूरा करते हुए प्रमाणपत्र डाउनलोड करना है। इसकी अन्तिम तिथि 30 अक्टूबर निर्धारित की गई है। अन्तिम तिथि के बाद सबमिट सभी आवेदनों का परीक्षण करते हुए जनपद स्तर पर 1000 बच्चो का चयन करते हुए उन्हें पुरस्कृत व सम्मानित किया जायेगा। इसी क्रम में आज बाबागंज विकसखण्ड के समस्त उच्च प्राथमिक व कम्पोज़िट विद्यालयों में इसका आयोजन किया गया। किन्तु पी एम श्री कम्पोज़िट विद्यालय गजाधरपुर में इस कार्यक्रम के भव्य व व्यवस्थित आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक स्तरीय मैथ्स ओलम्पियाड में स्थान प्राप्त बच्चे को सर के द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी आशीष मिश्र, एकेडमिक रिसोर्स पर्सन बबलू सोनी, राहुल मौर्य, सन्तोष कुमार, बिनोद कुमार यादव व ग्राम प्रधान प्रेम शंकर यादव (राजू), विद्यालय प्रभारी सन्तलाल, सहायक शुक्ला किरन देवी, आशीष खरे, डॉ राम कृष्ण पाण्डेय, लाल प्रताप, प्रेम पाल, बृजेश पाल, सन्तोष प्रजापति, बृजेन्द्र सिंह, श्रवण कुमार, लवलेश, रामदेव मौर्य, विजय कुमार यादव, चन्द्रपाल, राम जगेश्वर, स्वाति दुबे, अर्चना देवी, पूजा देवी, सीमा, अर्चना श्रीवास्तव, संजू देवी आदि इस मेगा इवेन्ट के साक्षी बने।







