Home उत्तर प्रदेश आईजीआरएस शिकायतों पर जिलाधिकारी का सख्त रुख, विभागों में मचा हड़कंप।

आईजीआरएस शिकायतों पर जिलाधिकारी का सख्त रुख, विभागों में मचा हड़कंप।

704
0
  • आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर सख्त हुए जिलाधिकारी
  • सभी विभागों को दी कड़ी चेतावनी, कहा— शिकायतों का निस्तारण फोन से नहीं,
  • कुलदीप सिंह वरिष्ठ संवाददाता
    प्रयागराज, प्रतिनिधि (प्रातःकाल एक्सप्रेस): जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा ने शनिवार को आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण को लेकर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत का निस्तारण टेलीफोनिक तरीके से नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों की सुनवाई करते समय संबंधित अधिकारी शिकायतकर्ता को अपने कार्यालय बुलाकर उसकी पूरी बात ध्यानपूर्वक सुनें।
    उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी विभाग द्वारा आईजीआरएस शिकायतों की उपेक्षा की गई या उनका समाधान ठीक ढंग से नहीं किया गया, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक अधिकारी सप्ताह में एक बार अपनी रिपोर्ट (एक्सल शीट) अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें, जिसमें सभी शिकायतों के निस्तारण का विवरण दर्ज हो।