व्यक्तित्व के विकास में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद की भी हम भूमिका:अशोक कुमार यादव
KUSHINAGAR NEWS: तहसील कसया अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय करमैनी प्रेमवलिया पर न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीडा प्रतियोगिता संपन्न हो गई ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी कसया अशोक कुमार यादव व विशिष्ट अतिथि मंकेश राय रहे l कार्यक्रम में कुल 11 जूनियर और 28 प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया ।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी कसया अशोक कुमार यादव ने फीता काटकर व मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी कसया अशोक कुमार यादव ने कहा कि व्यक्तित्व के विकास में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद की भी अहम भूमिका है क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है l
प्रतिभागियों ने विभिन्न खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंत्याक्षरी ,लोकगीत, व सुलेख में पूर्व माध्यमिक विद्यालय अंध्या के बच्चों को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ l प्राथमिक स्तर बालक कबड्डी व खो खो में फुलवा पट्टी प्रथम स्थान पर रहा। इसी क्रम में प्राथमिक स्तर बालिका कबड्डी व खो खो में प्राथमिक विद्यालय अंध्या प्रथम स्थान पर रहा l योग में प्राथमिक विद्यालय प्रेमवलिया को प्रथम स्थान मिला। लोक नृत्य फरुवाही में प्राथमिक विद्यालय मदनपुर प्रथम आया।कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक शैलेश कुमार त्रिपाठी व आभार मनोज कुमार सिंह के द्वारा व्यक्त किया गया l विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि के द्वारा मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर शिक्षक गण में- अरुण कुमार वर्मा, ध्रुव नारायण सिंह ,सत्येंद्र कुमार त्रिपाठी, राज किशोर सिंह, अशोक कुमार दुबे ,वकील सिंह ,नागेंद्र त्रिपाठी, राम अवतार मिश्रा ,मनोज राय, वैभव पांडे ,पुष्कर शर्मा ,दुर्गेश सिंह ,मनजीत पाठक, बृज नारायणगौड़,राम केवल प्रसाद,रामलाल के अलावा शिक्षिका वर्ग में -अंजू दीक्षित, रंजना मिश्रा ,संगीता राय, मोना सिंह ,दीपमाला सिंह ,मिनी जायसवाल ,सविता शर्मा, सपना शर्मा ,रजनी मिश्रा ,सुनीता सिंह, व अनामिका शाही महिला वर्ग में प्रतिभा सिंह , ,सीमा मद्धेशिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे।







