सम्मेलन प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति का स्वागत करते गोपाल मोहन शर्मा
ETAWA NEWS: भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा के निज निवास पहुंचे जहां उनके नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रेस को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि इतने संगठित, व्यवस्थित और परिश्रम की पराकाष्ठा करने वाले कार्यकर्ताओं की फ़ौज जिस पार्टी की ताकत हो, उसे यशस्वी बनने से और आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में युवाओं नौजवानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सर्वाधिक उद्योग धंधों की स्थापना के लिए केंद्र सरकार का पुरजोर प्रयास चल रहा है। श्री प्रजापति ने कहा की छोटे-छोटे उद्योगों के स्थापित हुए बगैर स्वदेशी जागरण का लक्ष्य पूरा नहीं हो सकता है इसके लिए हमें कुटीर उद्योग लघु उद्योग व उद्योग धंधों पर नए-नए प्रकार के उत्पादन के माध्यम से लोकल फॉर बोकल तथा हर घर में स्वदेश प्रेम जगाते हुए भारत के निर्मित उत्पादनो को घर-घर तक पहुंचाने की आवश्यकता है। जिसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकार ने विभिन्न प्रकार के ऋणों में रियायत देते हुए उद्योग धंधों को प्रोत्साहित किया है। बकेवर के आलीशान गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा की कार्यकर्ता शरीर में रीड की हड्डी है जिसके लिए हम 24 घंटे समर्पित हैं उन्होंने कहा कि संभल आजमगढ़ कन्नौज जैसे स्थानों पर विजय प्राप्त की है हम आगे जसवंत नगर भी विजई होकर इटावा की तीनों सीटों पर विजय प्राप्त करेंगे । श्री प्रजापति जी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं जनता को समर्पित हैं जिनके माध्यम से जनकल्याण जन विकास जिसके द्वारा गांव की गरीबी व दरिद्रता को दूर करने का संकल्प का दूसरा नाम भाजपा है। कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से देश गौरांवित हो रहा है। कार्यकर्ता सम्मेलन के संयोजक व पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा गोपाल मोहन शर्मा ने कहा की एक राष्ट्र एक कर के साथ जीएसटी में जो सुधार हुआ है इसके कारण भारत की अर्थव्यवस्था के साथ लोगों को महंगाई से निजात मिली है। मोदी जी के ऐतिहासिक कदमों के कारण भारत स्वावलंबी वह आत्मनिर्भर बनेगा। कार्यकर्ता सम्मेलन को पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायकसिद्धार्थ शंकर दोहरे, सावित्री कठेरिया, पूर्व चेयरमैन मनोज पोरवाल, एडवोकेट आदित्य मोहन शर्मा ने संबोधित किया। सम्मेलन में प्रमुख रूप से गणेश राजपूत ब्लॉक प्रमुख, राकेश यादव, गणेश शंकर पोरवाल चेयरमेन विवेक यादव, श्री भगवान पोरवाल, हरनाथ सिंह, अवधेश चतुर्वेदी, ममता कुशवाहा, अनूप जाटव, राजवर्धन भदोरिया, मंडल अध्यक्ष सुशील राजपूत, शेखर चौहान,अश्वनी त्रिपाठी,उदय कुशवाहा, विमल गुप्ता ,बंटू गौर, मीनाक्षी चौहान, मंडल महामंत्री विनोद चौहान ,सोनू गौतम, हरि ओम दुबे, जयदीप त्रिपाठी, ऋषि शुक्ला, डॉ संजय दीक्षित,प्रदीप तिवारी, अशोक शुक्ला,रविंद्र गुप्ता, महेंद्र दोहरे,पुष्पेंद्र त्रिपाठी, आशीष मोहन शर्मा मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी के द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का संचालन किया गया।







