MIRZAPUR NEWS: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के विस्तार के क्रम में जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार ने मझवा विधानसभा अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह को व तहसील (सदर) अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को मनोनीत किया। इन दोनों नौजवानों को उनके क्षेत्र में जिम्मेदारी दी गई हैं। दोनों पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर एवं सभी को मिठाई खिलाकर सेना में उनका स्वागत किया गया । श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के सभी पदाधिकारियो ने नए पदाधिकारियो को बधाई और शुभकामना दी। मौके पर उपस्थित रहने वालों में जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार पूर्वांचल सचिव अभिषेक सिंह धवल, जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह राणा, जिला उपाध्यक्ष इंस्पेक्टर सिंह शिवम, जिला सचिव विवेक सिंह राजपूत, महिला विंग जिलाध्यक्ष कविता सिंह राजपूत, नगर अध्यक्ष युवराज सिंह नगर उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह नगर महामंत्री सुनील सिंह युवा जिला अध्यक्ष ऋषि कुमार सिंह प्रांजल, सहित राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना सभी पदाधिकारी ने बधाई दी।







